रायगढ़(अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़) मेयर श्रीमती जानकी काटजू, एमआईसी सदस्य श्री विकास ठेठवार ने वार्ड क्रमांक 15 बूढ़ी माई तालाब किनारे चल रहे नाली निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माण के संबंध में लोगों से जानकारी ली गई। वार्ड के लोगों ने निर्माण कार्य ठीक होने की कही।
शहर में विभिन्न जगह निर्माण कार्य चल रहे हैं। इसका हर रोज मेयर श्रीमती जानकी काटजू, पीडब्ल्यूडी एमआईसी प्रभारी श्री विकास ठेठवार द्वारा निरीक्षण किया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार की शाम वार्ड क्रमांक 15 बूढ़ी माई तालाब किनारे चल रहे नाली निर्माण कार्य का निरीक्षण मेयर श्रीमती काटजू, एमआईसी सदस्य श्री ठेठवार, निगम के सहायक अभियंता श्री अखिलेश शर्मा, उप अभियंता श्री विजेंद्र गुप्ता ने किया। इस दौरान तकनीकी जानकारी वार्ड के इंजीनियर विजेंद्र गुप्ता ने मेयर श्रीमती जानकी काटजू को दिए। मेयर श्रीमती काटजू ने निर्माण के संबंध में लोगों से जानकारी ली। लोगों ने नाला निर्माण कार्य ठीक तरह से होने की बात कही। निरीक्षण के दौरान निगम के इंजीनियरों ने गुणवत्ता की जांच कर इसके सही होने की बात मेयर श्रीमती काटजू को कही। मेयर श्रीमती जानकी काटजू ने निर्माण कार्य समय पर और गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए कराने के निर्देश इंजीनियरों को दिए।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *