रायगढ़। आज दिनांक 29/05/2021 को सारंगढ़ क्षेत्र की रहने वाली महिला उसके पति, ससुरालवालों पर दहेज के नाम पर प्रताड़ित कर घर से निकालने की शिकायत लेकर पुलिस महिला रक्षा टीम, रायगढ़ के कार्यालय आई । महिला से विस्तृत जानकारी लेकर महिला रक्षा टीम प्रभारी प्रधान आरक्षक मंजू मिश्रा द्वारा महिला के पति व घरवाले जो जूटमिल क्षेत्र में रहते हैं, उन्हें अपने कार्यालय बुलाई । रक्षा टीम प्रभारी दोनों पति-पत्नी को आमने-सामने कर उनसे झगड़ा विवाद का कारण का पता लगाई, जिस पर दोनों पति-पत्नी के बीच किसी अन्य महिला के आ जाने से इनके मधुर रिश्ते में खटास आ रही थी । महिला रक्षा टीम प्रभारी द्वारा दोनों को कानूनी प्रक्रिया की जानकारी देकर अच्छे से रहने की सलाह दी और महिला के पति को अन्य महिला की संगत छोड़ परिवार पर ध्यान देने की हिदायत दी जिसके बाद महिला का पति आगे इस प्रकार वाद विवाद नहीं होने की बात कहकर अपनी पत्नी को अपने साथ ले गया । महिला रक्षा टीम प्रभारी महिला के ससुरालवालों को महिला से झगड़ा-विवाद करने पर वैधानिक कार्यवाही की चेतावनी दी गई तथा 15 दिन बाद महिला को पुन: महिला रक्षा टीम कार्यालय आकर वस्तुस्थिति से अवगत कराने कहा गया है ।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
