रायपुर (वायरलेस न्यूज़ 22 सितम्बर ) । नगर निगम के नगर निवेश विभाग की एक अति महत्वपूर्ण बैठक आज हुई। स्वीकृत अनुज्ञा के विपरीत किये जा रहे भवन निर्माण के संबंध में निगम में पंजीकृत 5 आर्किटेक्ट के लाइसेंस को निरस्त करने के निर्देश दिये गये। साथ ही 7 इंजीनियरों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
नगर निवेश मुख्यालय एवं समस्त जोनों के नगर निवेश विभाग के सहायक अभियंताओं एवं उप अभियंताओं के कार्यों की समीक्षा के लिए बुलाई गई इस बैठक में मुख्य रूप से महापौर एजाज़ ढेबर, नगरीय नियोजन एवं भवन अनुज्ञा विभाग के अध्यक्ष कुमार मेनन, निगम कमिश्नर प्रभात मलिक, अपर आयुक्त लोकेश्वर साहू एवं नगर निवेशक बी. आर. अग्रवाल उपस्थित थे। 5 आर्किटेक्ट ललित शिर्के, राजेश जैन, शिवा भगनानी, अजय मोटवानी, एवं इंदर तलरेजा के लाइसेंस को 3 वर्ष के लिए निरस्त करने की कार्रवाई की जा रही है। 7 इंजीनियर श्रीमती आशिका देवांगन, कुलदीप साहू, साबिहुद्दीन, रोहन गुप्ता, राकेश गुप्ता, मोहन साहू एवं मनीष राठौड़ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
बैठक में निगम क्षेत्र के अंतर्गत बिना अनुमति एवं अनुमति के विपरीत किये जा रहे अवैध निर्माण के प्रकरणों पर कार्यवाही करते हुए जो भवन राजीनामा योग्य हैं उनका निराकरण किये जाने के निर्देश दिये गये। अवैध प्लाटिंग / कॉलोनी प्रकरणों पर सख्ती से कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये। अवैध कॉलोनी में जो 10 प्रतिशत से अधिक निर्मित भवन हैं, नियमानुसार उनके नियमितीकरण किये जाने निर्देश दिये गये।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
