*नगर निगम ने कराया एफआईआर,सिविल लाईन थाने में अपराध दर्ज*
*पार्किंग का गलत इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ निगम और पुलिस प्रशासन करेगी सख्त कार्रवाई*
बिलासपुर- ( वायरलेस न्यूज) मंगला स्थित गजमोहिनी अपार्टमेंट के पार्किंग को अवैध रूप से गोदाम बनाने वाले गजमोहिनी परिसर के मालिक अरूण अग्रवाल के खिलाफ निगम कमिश्नर श्री प्रकाश कुमार सर्वे के निर्देश पर नगर निगम ने सिविल लाईन थाना में एफआईआर दर्ज कराया है। निगम के भवन शाखा के सब इंजीनियर जुगल सिंह के आवेदन पर अपार्टमेंट स्वामी अरूण अग्रवाल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बी एन एस), 2023 की धारा 329(1),287,125,290 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
विदित है कि रविवार सुबह मंगला स्थित गजमोहिनी परिसर के पार्किंग में आगजनी की घटना घटित हुई। सूचना मिलने पर सुबह 7.00 बजे नगर निगम के अपर आयुक्त खजांची कुम्हार, भवन अधिकारी अनुपम तिवारी, सहायक अभियंता भीमेंद्र गौतम, सब इजीनियर भूषण पैकरा, उप अभियंता हितेश मक्कड,उप अभियंता आशीष पांडेय के साथ मौके पर पहुंचे मौके पर पाया गया कि गजमोहिनी परिसर के स्वामी अरूण अग्रवाल द्वारा पार्किंग स्थल को जबरन बिना अनुमति के काॅलम के चारो तरफ ईंट की दीवार खड़ी कर चारो तरफ से घेरकर व्यवसायिक उपयोग हेतु गोदाम बनाकर ज्वलनशील इलेक्ट्रानिक सामानों का भारी भरकम मात्रा में भंडारण किया गया था,जो सुरक्षा का उचित प्रबंध किये बगैर दूसरे के जीवन को सकंट में डालने का प्रयास है। ज्वलनशील इलेक्ट्रानिक भंडारण करने से आगजनी की घटना हुई है। गजमोहिनी आवासिय परिसर चार मंजिला इमारत है जिसमे काफी लोग परिवार सहित निवास करते है,आगजनी की घटना होने पर काफी आग फैल गया,धुएं से पूरा ईमारत भर गया लोगो को सांस लेने में भी दिक्कत हो रही थी निवासरत लोगो को तत्काल बाहर निकाला गया, काफी लोग भयभीत व प्रभावित हुए है। अपार्टमेंट स्वामी अग्रवाल द्वारा उपेक्षापूर्ण कार्य करते हुए बिना अनुमति के पार्किंग को गोदाम बनाकर नियमों की अवहेलना की गई है।गजमोहिनी परिसर में रहने वाले के अतिरिक्त आसपास के रहने वाले लोगों के मानव जीवन को संकटापन्न का कार्य किया है, जिसके खिलाफ अपराधिक मामला दर्ज कराया गया है।
*पार्किंग का अवैध उपयोग पर होगी कार्रवाई*
शहर के ऐसे सभी कमर्शियल और आवासीय परिसर जहां पार्किंग के लिए स्थान आरक्षित है,उसके दुरूपयोग या अन्य उपयोग पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए नगर निगम द्वारा अभियान चलाया जाएगा।
*निगम की टीम मुस्तैद रही*
मंगला स्थित गजमोहिनी परिसर में आगजनी की सूचना मिलने पर तत्काल नगर निगम की टीम द्वारा राहत पहुंचाने का कार्य किया गया। जेसीबी,काऊकेचर की गाड़ी और पानी टैंकर को तत्काल मौके पर भेजा गया। पानी टैंकर से अग्निशमन की टीम को काफी सहायता मिली।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
