पाली ( सुरेंद्र सिंह वायरलेस न्यूज़ ) विशिष्ट सेवा 01 एवं सराहनीय सेवा के लिए 10 और वीरता के लिए 8 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को मिलेगा पदक गणतंत्र दिवस के अवसर पर केंद्र सरकार द्वारा विशिष्ट सेवा एवं सराहनीय सेवा, और वीरता पदक प्राप्तकर्ता पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों के नाम की घोषणा की गई है। विशिष्ट सेवा 01 एवं सराहनीय सेवा पदक के लिए 10 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों और वीरता पदक के लिए 8 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के नामों की घोषणा की गई है। इनमे पाली के निरीक्षक लीलाधर राठौर को वीरता पदक के लिए चयन किया गया है, लीलाधर राठौर का चयन होने से पुलिस कर्मचारी व अधिकारियो में हर्ष व्याप्त है, बताया जाता है श्री राठौर जी ने वीरता क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किया है, लिहाजा उन्हें गणत्रंत दिवस के अवसर पर रायपुर में वीरता पदक से सम्मान किया जाएगा।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *