अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

पुरानी पेंशन लागू करना एतिहासिक कदम, दूरदर्शी और आम जनता का बजट -शैलेश पांडेय

On: March 9, 2022 1:38 PM
Follow Us:

जनता और जनप्रतिनिधि दोनो का सम्मान करने वाली है कांग्रेस सरकार

नगर विधायक ने बिलासपुर में  एयरपोर्ट सुरक्षा एवं सुविधा विस्तार के लिए पद सृजित करने एवं एंटी क्राइम और साइबर यूनिट गठन के लिए मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद

विधायक निधि को 4 करोड़ करने पर कहा, जनता को मिलेगा लाभ

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा पेश किए गए बजट पर नगर शैलेश पांडे ने कहा कि पूर्ण रूप से दूरदर्शिता और आम जनता के हितों का बजट है।  जिसमें की सरकार ने बच्चे ,युवा बुजुर्ग , महिला, पुरुष व्यापारी, उद्योगपति, अधिकारी , कर्मचारी सहित सभी वर्गों का विशेष ध्यान रखा है।  इसके साथ ही साथ सबसे बड़ी बात यह है , कि सरकार ने इतिहास बनाते हुए पेंशन योजना को बहाल करने की घोषणा की है। इसके लिए बिलासपुर शहर के अधिकारियों व कर्मचारियों ने विधायक कार्यालय में आकर मांग पत्र भी सौंपा था । जिस पर हमने मुख्यमंत्री निवेदन भी किया था। अब रिटायरमेंट के बाद आर्थिक तंगी का सामना लोगों को नहीं करना होगा। वह घर पर अपनी रोजी-रोटी के साथ वृद्धावस्था में आराम कर सकेंगे। शैलेश पांडे ने कहा, कि कांग्रेस सरकार का ऐतिहासिक फैसला है। उन्होंने यह भी कहा कि बेरोजगार युवकों का ध्यान रखते हुए उनकी हर परीक्षाओं के शुल्क को नहीं लेने का फैसला लिया गया। जो कि युवाओं की सोच को तीव्र करते हुए उन्हें ऊर्जा प्रदान करेगा और सकारात्मक दृष्टि से प्रदेश की युवा परीक्षा में हिस्सा लेंगे । उन्होंने यह भी कहा कि इंग्लिश मीडियम स्कूल के बाद आत्मानंद हिंदी मीडियम स्कूल भी नए सत्र से प्रारंभ किया जाएगा। यह भी ऐतिहासिक पहल है , प्रदेश के बच्चे हर विषय में अपनी सुविधा और इच्छा के अनुसार गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्राप्त करेंगे । नगर विधायक ने कहा कि 136 धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर खोलने की घोषणा प्रदेश सरकार में की गई है। ग्रामीण, गरीब और बेसहारा लोगों को कम से कम कीमत पर दवाएं और सर्जिकल आइटम मिलेंगे। स्वास्थ्य के क्षेत्र में यह भी शानदार फैसला है । उन्होंने यह भी कहा कि शहरी निर्धन परिवार को घर देने की लिए मोर जमीन मोर मकान योजना के तहत 450 करोड रुपए का प्रावधान किया गया है । अब प्रदेश के हर गरीब के सिर पर घर होगा । नगर विधायक ने यह भी बताया कि यह बहुत अच्छी पहल है , कि मुख्यमंत्री ने अपने विधायकों को आम जनता के लिए खर्च करने हेतु 2 करो रुपए की जगह अब 4 करोड़ रुपए देने का फैसला लिया है । यह निधि आम जनता के लिए खर्च होगी, जिसका लाभ जन-जन तक पहुंचेगा। इसके साथ संवेदनशील मुख्यमंत्री ने सरपंच का भत्ता 2 हजार से बढ़ाकर 4 हज़ार करने का भी ऐलान किया है।  भूपेश बघेल को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उन्होंने , कहा कि बिलासपुर शहर में अब एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट का गठन करने का भी एलान मुख्यमंत्री ने किया है, ऐसे में बिलासपुर शहर और इससे लगे अंचल में अपराधों पर नियंत्रण लगेगा। उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता जाहिर की बिलासा एयरपोर्ट में सुरक्षा और अन्य व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए 114 पद का सृजन किया गया है निश्चित ही इस से बिलासपुर के विकास में गति मिलेगी।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय

भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

Leave a Comment