● *पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, कोतरारोड़ पुलिस ने हत्या के प्रयास के अपराध में आरोपी को किया गिरफ्तार*
*रायगढ़, ( वायरलेस न्यूज़ 16 मई 2025) *- कोतरारोड़ थाना पुलिस ने एक युवक पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को घटना की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी योगेश्वर उर्फ जोगेश्वर कंवर (50 वर्ष), निवासी ग्राम कलमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
घटना 14 मई की रात की है जब कलमी डीपापारा निवासी रमेश यादव (38 वर्ष) ईंट-बालू सप्लाई के अपने कार्य के लिए दुकान जा रहा था। उसी दौरान रास्ते में गांव का ही जोगेश्वर कंवर, जो पहले से ही रंजिश रखता था, ने पहले गाली-गलौच किया और फिर बस्ती रोड पर दोबारा रास्ता रोककर लकड़ी के बेंट से सिर पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया।
घटना के बाद रमेश यादव ने कोतरारोड़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 220/2025 के तहत धारा 109 BNS के अंतर्गत मामला दर्ज किया। जांच में जुटी टीम ने त्वरित दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। साक्ष्यों के आधार पर प्रकरण में धारा 296 और 351(1) BNS को भी जोड़ा गया।
आरोपी को मेडिकल परीक्षण के बाद विधिवत गिरफ्तार कर आज न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
इस त्वरित कार्रवाई में थाना कोतरारोड़ के उप निरीक्षक जे. एक्का, सहायक उप निरीक्षक डी.पी. चौहान, प्रधान आरक्षक करूणेश राय और चंद्रेश पाण्डेय की सराहनीय भूमिका रही।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
