कोरबा (वायरलेस न्यूज़) :- पुलिस अधीक्षक कोरबा भोजराम पटेल के द्वारा विजिबल पुलिसिंग के साथ साथ शहर में पुलिस की 24*7 उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु अब पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश जारी किए गए हैं ।
इसके पूर्व थाना चौकी में पदस्थ अधिकारी/ कर्मचारी शहर में गश्त पेट्रोलिंग किया करते थे किंतु अन्य कार्यों में व्यस्त होने के कारण कभी-कभी कर्मचारियों की कमी से पेट्रोलिंग नहीं हो पा रहा था ।
भोजराम पटेल द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ कर्मचारियों को सप्ताह में 1 दिन ड्यूटी लगाने का आदेश गया है ,इस आदेश के पश्चात पुलिस कार्यालय में पदस्थ 4 कर्मचारी रोस्टर के अनुसार प्रतिदिन शाम 5:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक शहर में पैदल गस्त पेट्रोलिंग करेंगे ।
पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने बताया कि कार्यालय में पदस्थ कर्मचारी बेसिक पुलिसिंग की ओर समय नहीं दे पाते है ,आम जनता से मेल मिलाप कम होने के कारण उन्हें शहर की घटनाओं एवम गतिविधियों की जानकारी नही मिल पाता है ।
इस आदेश के बाद कर्मचारी शहरों में ड्यूटी करेंगे जिससे उन्हें अनुभव के साथ-साथ बेसिक पुलिसिंग भी के क्षेत्र में जानकारी रहेगा ।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
