पुलिस अधीक्षक कोरबा ने लगाया वर्चुअल जनदर्शन कुल 16 शिकायत प्राप्त हुए 01 शिकायत का हुआ निराकरण
कोरबा (पुष्पेंद्र श्रीवास वायरलेस न्यूज़) :- मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन से प्राप्त निर्देश के अनुसार पुलिस अधीक्षक कोरबा भोज राम पटेल द्वारा जनदर्शन लगाकर फरियादियों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा था ,किंतु बढ़ते कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण जनदर्शन स्थगित करना पड़ा था । पुलिस अधीक्षक भोज राम पटेल ने अभिनव प्रयोग करते हुए मोबाइल नम्बर एवं व्हाट्सएप नम्बर 09479279973 के माध्यम से वर्चुअल जनदर्शन लगाने की शुरुआत की है । आज दिनांक-11-01-2022 को पुलिस अधिक्षक भोजराम पटेल ने पहला वर्चुअल जनदर्शन लगाया जिसमें कुल- 16 शिकायत प्राप्त हुए ,01 शिकायत का मौके पर निराकरण किया गया । शेष 15 शिकायतों को संबंधित थाना/चौकी प्रभारियों को जांच हेतु भेजा गया है । संबंधित थाना/चौकी प्रभारी कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए शिकायतों का त्वरित निराकरण करेंगे । वर्चुअल जनदर्शन के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री भोज राम पटेल ने शिकायतकर्ताओं से मोबाइल के माध्यम से बात कर उनकी समस्याओं को सुना और जल्द से जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया। संबंधित थाना चौकी प्रभारियों को फोन कर शिकायतकर्ताओं के समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए गए । भोज राम पटेल ने कोरबा जिले के निवासियों से अपील की है कि कोरोना वायरस के नए वेरिएंट से बचने हेतु कोविड प्रोटोकाल का कड़ाई से पालन करें ,अनावश्यक रूप से घर से बाहर न जाएं ,बाहर जाते समय मास्क पहने ,सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें ,साफ सफाई का ध्यान रखें,सेनेटाइजर का उपयोग करें ,हाथ लगातार होते रहें ,सर्दी बुखार या किसी अन्य बीमारी का लक्षण प्रकट होने पर तत्काल जांच करवाकर उचित दवाओं का सेवन करें, ताकि महामारी को फैलने से रोका जा सके ।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
