*पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि*
*2री वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल सकरी में हुआ भव्य आयोजन*
बिलासपुर, ( वायरलेस न्यूज 22 अक्टूबर 2025) /2री वाहिनी, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल सकरी में पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बिलासपुर पुलिस रेंज की तीन इकाईयाँ जिला पुलिस बल बिलासपुर, मुंगेली, 2री वाहिनी, छ.स.बल, सकरी-बिलासपुर, नगर सेना, बिलासपुर एवं जिला जेल, बिलासपुर पुलिस बैेण्ड के प्लाटूनों द्वारा परेड का भव्य आयोजन कर शहीदों को सलामी दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज श्री संजीव शुक्ला द्वारा 1 सितम्बर 2024 से 31 अगस्त 2025 की अवधि में सम्पूर्ण देश में शहीद हुए अर्द्धसैनिक बल व पुलिस बल के जवानों की नामावली सूची का वाचन कर शहीदों को श्रद्धांजली दी गई। पुलिस महानिरीक्षक श्री शुक्ला ने शहीद के परिजनों का सम्मान कर उनका कुशलक्षेम लिया।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, एसएसपी श्री रजनेश सिंह, एसपी मुंगेली श्री भोजराम पटेल, सेनानी 2री वाहिनी छ.स.बल सकरी से श्री मनोज कुमार खिलारी (भा.पु.से), सेवानिवृत्त पुलिस महानिरीक्षक श्री डी.एस.राजपाल, सेवानिवृत्त पुलिस उप महानिरीक्षक श्री एच.आर.मनहर एवं श्री टी.एक्का, सेवानिवृत्त पुलिस अधीक्षक श्री सी.डी.टण्डन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं श्री रामगोपाल करियारे, जिला सेनानी नगर सेना श्री दीपांकुरनाथ सैमुअल, उप पुलिस अधीक्षक मंजुलता केरकेट्टा, अनिता प्रभा मिंज, शिवचरण सिंह परिहार एवं श्री जिवेश तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक मुंगेली श्री लालचंद मोर्य एवं श्री संजय साहू, उप पुलिस अधीक्षक गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही श्री श्याम कुमार सिदार, सहायक सेनानी 2री वाहिनी छ.स.बल श्री एच.एल.ध्रुव, सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं शहीदों के परिजन उपस्थित थे।
रचना/137/1885
–00–
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
