बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) श्री सिंधू धाम सिंधी गुरुद्वारा कश्यप कॉलोनी में एक बैठक आयोजित की गई।

जिसमें पूज्य सिंधी पंचायत कश्यप कॉलोनी भारतीय सिंधु सभा बिलासपुर इकाई पूज्य सिंधी सेंट्रल महिला बिलासपुर के संयुक्त प्रयास से महिला विंग कश्यप कॉलोनी वार्ड का गठन किया गया कार्यक्रम की
शुरुआत भगवान झूलेलाल जी के फोटो पर माला अर्पण कर दीप प्रज्वलित करके की गई सोनी बहरानी कृति सिरवानी के द्वारा महिला विंग का गठन क्यों किया जा रहा है हर वार्ड में क्यों जरूरी है इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी
भारतीय सिंधु सभा महिला विंग की राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती विनीता भवनानी जी ने अपने उद्बोधन में बताया कि बिना महिलाओं के कोई भी कार्य होना संभव नहीं है चाहे वह सुख का हो चाहे वह दुख का हो महिलाओं की हमेशा अग्रणी भूमिका रहती है जिस तरह महिला अपने घर को स्वारती है संभालती है उसी तरह समाज में भी अपना योगदान देकर अपने हुनर का ज्यादा से ज्यादा समाज के लोगों को फायदा मिले इसके लिए उपयोग करना चाहिए
आज समाज में कई ऐसी करुतियां है जिन्हें दूर करने की जरूरत है इसके लिए प्रयास शुरू हो गए हैं जिनमें कुछ में हमे सफलता भी मिली है कुछ अभी बाकी है जिस तरह पेड़ जितना भी बुड़ा क्यों ना हो जाए फिर भी सबको छांव देता है हवा और ऑक्सीजन देता है उसी तरह घर का बड़ा बुजुर्ग भी कितना ही बुडा क्यों ना हो जाए उसके होने से घर को एक ताकत व शक्ति मिलती है एक मार्गदर्शन मिलता है हमारे समाज के बुजुर्ग हमारे लिए आदर्श हैं हमारे लिए प्रेरणा है उनके मार्गदर्शन में चल कर ही समाज का उत्थान कर सकते हैं और समाज को मजबूत बना सकते हैं समाज को आगे ले जा सकते हैं इस में महिलाओं का योगदान वह सहयोग बहुत जरूरी है खुशी में किसी के यहां ना जाओ तो कोई बात नहीं लेकिन गम में जरूर जाएं और कंधे से कंधा मिलाकर उसके गम को दूर करने की कोशिश करें उसके साथ खड़े रहे कभी भी यह न सोचे कि समाज ने हम को क्या दिया हमने समाज को क्या दिया यह जरूर सोचे 4 ऋण होते हैं पहला अपने माता-पिता का दूसरा अपने गुरु का तीसरा अपने समाज का चौथा भगवान का जिसके कारण हमने जन्म लिया है इस मृत्यु लोग में हम आए हैं सिंधी समाज में हमने जन्म लिया है यह हमारे लिए गर्व की बात है अपने जीवन से थोड़ा थोड़ा समय निकालकर समाज हित के लिए भी उपयोग करें एकता में ही शक्ति है जब पांचों उंगली बंद हो जाती है मुट्ठी बनती है तब वह ताकत होती है उसी तरह जब आप सब लोग एक होकर कोई भी कार्य करेंगे तो वह कार्य जल्दी से होगा वह सब कुशल होगा वह सफल होगा
महिला विंग की पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाइयां उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं
पूज्य सिंधी पंचायत कश्यप कॉलोनी के अध्यक्ष मुरली वाधवानी ने भी नई महिला विंग की टीम को बधाइयां दी और आश्वासन दिया जब भी किसी भी चीज की जरूरत होगी पंचायत के प्रत्येक सदस्य तन मन धन से आप लोगों के साथ हैं आप बस आगे बढ़े और कार्य करें फंड की चिंता ना करें नई टीम को बधाइयां दी
संरक्षक अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी जनों का तिलक लगाकर फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया वह बधाइयां दी गई
कीर्ति सिरवानी ने किया मंच संचालन
आभार प्रदर्शन रेशमा मोटवानी ने किया
इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती विनीता भावनानी,भारतीय सिंधु सभा अध्यक्ष कंचन मलघानी, सोनी बहरानी,कीर्ति सिरवानी,अनु आहूजा,नीतू ख़ुशलानी ,कृति लालवानी पूज्य सिंधी पंचायत कश्यप कॉलोनी के अध्यक्ष मुरलीधर वाधवानी हरीश मोटवानी एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे
नई टीम इस प्रकार है
संरक्षक:-चंद्रा अम्मा, विनीता टहिल्यानी , लक्ष्मी वाधवानी
अध्यक्ष :- रेशमा निहलानी
उपाध्यक्ष:- सरिता लालवानी, चंचल कोटवानी,कोमल भगतानी
सचिव:- बिन्नी कोटवानी
सह सचिव:- अनू गंगवानी,मीना नेवरानी
मीडिया प्रभारी:-काजल मलघानी
सांस्कृतिक सचिव:- रेशमा मोटवानी काजल ठारवानी. मंजू नानवानी
कोषाध्यक्ष :- सुनीता भगतानी
सलाहकार :-राजकुमारी मेहानी,शीला मलधानी लता आहूजा, भारती वाधवानी
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
