रायगढ़ (अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़) छत्तीसगढ़ के पूर्व सिंचाई मंत्री डाॅ. शक्राजीत नायक के निधन पर कॉलेक्टर भीम सिंह और पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने उनके गृहग्राम नवापाली बरमकेला जाकर शोक संवेदना व्यक्त की है।
कलेक्टर भीम सिंह ने कहा कि डाॅ. नायक बेहद सह्रदय और बेहतरीन व्यक्तित्व के धनी थे। जनहित से जुड़े मुद्दों में वे सदा सक्रिय रहते थे। साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि से उठकर छत्तीसगढ़ के सिंचाई मंत्री के रूप में उनकी जीवनयात्रा सभी के लिए प्रेरणादायी है।
उन्होंने डाॅ. नायक की आत्मा की शांति और उनके परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि विपत्ति की इस घड़ी में पूरा जिला प्रशासन उनके साथ खड़ा है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने भी डाॅ. शक्राजीत नायक के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वे सच्चे अर्थों में जमीन से जुड़े हुए नेता थे। वे अपने क्षेत्र के विकास और गरीब, जरूरतमंदों तक जरूरी सुविधाएं पहुंचाने के लिए सदैव प्रयासरत रहे। उनके निधन से छत्तीसगढ़ को अपूरणीय क्षति हुई है।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *