(किशोर कर वायरलेस न्यूज़)
महासमुन्द- प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह का रायगढ़ से राजधानी लौटने के दौरान सरायपाली आगमन हुआ, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के सरायपाली पहुंचने पर युवा हिंदूवादी नेता आशीष सेन के नेतृत्व में बाइक रैली निकालकर पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का स्वागत किया गया इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार पर जमकर निशाना साधा तथा राज्य सरकार को हर मुद्दे पर नाकाम बताया डॉ रमन सिंह ने कहा कि ढाई साल में सिर्फ लूटने का काम हुआ है और यहां की कांग्रेस सरकार अपनी हर नाकामी को केंद्र सरकार के ऊपर डाल रही है उन्होंने कहा कि अब बीजेपी सड़क पर उतर कर हर गलत कार्य का विरोध करेगी डॉ रमन सिंह ने रायपुर में दो भाजपा नेताओं के बीच में गुटबाजी को लेकर कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए यह काफी दुखद घटना है पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र की कृषि कानून का लोक तो विरोध कर रहे हैं यह समझ में नहीं आता उसमें क्या कमियां है यह बताने के लिए कहा जाता है तो वह कुछ भी कहने को नहीं तैयार है सदन में आ करके उन्हें कमियों को बताना चाहिए । हम आपको बता दें कि रायगढ़ के पूर्व विधायक रोशनलाल अग्रवाल के निधन के बाद श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए डॉक्टर रमन सिंह ने रायगढ़ गए हुए थे वापसी के दौरान वे सरायपाली विश्राम गृह में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे इस दौरान स्थानीय भाजपा नेताओं ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री का काफी स्वागत किया।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
