पॉवर कंपनी के 9 कर्मियों को मिला उच्च वेतनमान का लाभ
बिलासपुर 17 अगस्त 2022 – छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में विद्युत उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण बिजली सप्लाई प्रदान करने हेतु प्रतिबद्ध है। साथ ही साथ पॉवर कंपनी अपने अधिकारियों व कर्मचारियों को नियमानुसार समयमान वेतन तथा पदोन्नति का लाभ प्रदान करने के लिये भी प्रयासरत है। बिलासपुर क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक श्री संजय पटेल ने बताया कि क्षेत्र अंतर्गत परिचारक श्रेणी-दो (लाईन) के पद पर कार्यरत श्री संतोष कुमार यादव, श्री नारायण प्रसाद टंडन, श्री सुधाशुं कुमार पटेल, श्री जग प्रसाद खूंटे, श्री बसंत कुमार यादव, श्री चित्रसेन मंजारे, श्री रमेश कुुमार बैगा, श्री रमाकांत बंजारे एवं श्री उमेंद कुमार सूर्यवंशी को 9 वर्षीय नियम प्रथम विकल्प के तहत उच्च वेतनमान स्वीकृत किया गया है। श्री पटेल ने लाभान्वित कर्मियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 9, 2026कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो




