किसानों के चेहरे पर दिखी मुस्कान!!

पाली (वायरलेस न्यूज) छत्तीसगढ़ के माटीपुत्र यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भुपेश बघेल जी के मंशा अनुरूप 1 नवंबर को धान खरीदी केन्द्र (आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित)पोंडी में माँ अन्नपूर्णा एवं छत्तीसगढ़ महतारी के प्रतिमा का पुजा अर्चना कर शुभारम्भ किया गया!

इस अवसर पर क्षेत्र के कांग्रेस नेता पुर्व जनपद सदस्य एवं विधायक प्रतिनिधि (वन अधिकार पट्टा अनुविभाग पाली) श्री कय्यूम बेग, युवा कांग्रेस पाली तानाखार प्रभारी रवि कश्यप, सरपंच होरी लाल बियार, पुर्व उपसरपंच विपीन कौशिक, सोसायटी अध्यक्ष श्री बंधु सिंह श्याम, विजय कश्यप, महारती कश्यप, प्रमोद कश्यप, रामशरण कश्यप, बतरा क्षेत्र से श्री संत पैकरा, श्यामु सलाम,खाद्य निरिक्षक श्री लांझी, सहकारिता निरिक्षक श्री पांडे, संस्था प्रबंधक अनिल कश्यप, विद्याशंकर कश्यप, सहित सैकड़ों किसान उपस्थित रहे! इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि व पुर्व जनपद सदस्य श्री कय्यूम बेग ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन प्रशासन द्वारा किसानों के सुविधा के लिए महत्वपूर्ण मोबाईल एप

“”टोकन तुहर द्वार”” के विषय में विस्तार से अवगत कराया गया! इस एप के जरिये किसान घर बैठे धान विक्रय का टोकन प्राप्त कर सकते हैं तथा जिन किसानों को मोबाईल चलाना नहीं आता या जिन किसानों के पास मोबाईल नही है वे धान खरीदी केंद्र आकर अपना टोकन पुर्ववत पा सकते हैं!कय्यूम बेग, रवि कश्यप एवं विपीन कौशिक द्वारा सभी किसान भाईयों को शुभकामनाएं देते हुए संस्था के प्रमुख पदाधिकारियों से किसानों को धान खरीदी केंद्र में शासन के मंशानुरुप किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो इसका विशेष ध्यान रखने का आग्रह किया किसानों को सभी सुविधा मुहैया कराने के साथ साथ पेयजल उपलब्ध कराने,सही धान तौलाई कराने अपील किया गया!

Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
