बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता एवं देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का जन्मदिवस 17 सितम्बर को है। भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने बताया कि प्रत्येक वर्ष हम सभी कार्यकर्ता आम जनमानस के साथ उनके जन्मदिवस को सेवा सप्ताह के रूप में विभिन्न सेवा के कार्यक्रमों के माध्यम से मनाते हैं एवं माननीय प्रधानमंत्री जी के स्वस्थ एवं दीर्घायु की कामना करते हैं।
यह सुखद संयोग है कि हम सबके यशस्वी नेता माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी का प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं देश के प्रधानमंत्री के रूप में 7 अक्टूबर, 2021 को लगातार 20 वर्ष का कार्यकाल जनता के आशीर्वाद से पूरा हो रहा है। 7 अक्टूबर, 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री बने तथा 2014 में विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश के प्रधानमंत्री बने, लोकतंत्र में जननेता के रूप में यह अवसर बहुत ही कम लोगों को प्राप्त होता है, यह माननीय प्रधानमंत्री जी की निरन्तर बढ़ती हुई लोकप्रियता को दर्शाता है। माननीय प्रधानमंत्री जी सदैव गरीब वंचित, दलित, आदिवासी, पिछड़ों एवं किसानों के कल्याण हेतु समर्पित रहते हैं। दशकों की उपेक्षा के बाद समाज के इन वर्गो की आवाज को श्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार में सुना जा रहा है और वह अपनी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए भी सशक्त हुए हैं।
इस वर्ष माननीय प्रधानमंत्री जी का जन्मदिवस एवं उनके 20 वर्ष जनसेवक के रूप में कार्यकाल पूरा होने पर भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय एवं प्रदेश की कार्य योजना अनुसार बिलासपुर जिले में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मा.श्री नरेन्द्र मोदी जी के 17 सितम्बर जन्म दिवस एवं 7 अक्टूबर को मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के रूप में 20 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 17 सितम्बर से 7 अक्टूबर तक सेवा और समर्पण के रूप में कार्यक्रम मनाया जायेगा।
बिलासपुर जिले में सेवा और समर्पण अभियान 17 सितम्बर से 7 अक्टूबर 2021 तक के कार्यक्रम की कार्ययोजना बनाने हेतु भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर की आवश्यक बैठक दिनांक 13 सितम्बर सोमवार को दोपहर 2 बजे से भाजपा कार्यालय बिलासपुर में आयोजित की गई है। बैठक में प्रमुख रूप से विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, सांसद अरूण साव, भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सवन्नी, मस्तूरी विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, पूर्व सांसद लखनलाल साहू, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य पूजा विधानी उपस्थित रहेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक, मोहित जायसवाल ने पूर्व विधायक, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ प्रदेश पदाधिकारी, भाजपा जिला पदाधिकारी, मोर्चा के जिलाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी, प्रकोष्ठ के जिला संयोजक, भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं मंडल संगठन प्रभारी, आईटी सेल, सोशल मीडिया, बेटी बचाओ-बेटी पढाओ, स्वच्छता अभियान के जिला संयोजक, नगर निगम, नगर पालिका नगर पंचायत के अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष, जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष सहित बैठक में अपेक्षित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से आवश्यक रूप से उपस्थित होने का आग्रह किया है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
