

*सीएम साय ने चुनावी सभा को संबोधित किया*



बेलगहना दारसागर* (वायरलेस न्यूज) छत्तीसगढ़ में 11 लोकसभा सीट को जिताकर हमें लाना है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने की उन्होंने अपील की दारसागर बेलगहना में सीएम साय हुंकार भरी एवं आदिवासियों पर फोकस किया आदिवासी वोटरों को विष्णु देव साय ने भारतीय जनता पार्टी के बिलासपुर लोकसभा प्रत्याशी तोखन साहू के लिए वोट देने की अपील की उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के लोग अफवाह फैला रहे हैं लोकसभा चुनाव के बाद महतारी वंदन योजना बंद हो जाएगी साय ने कहा यह हमारे प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी है जब तक भारतीय जनता पार्टी की सरकार रहेगी जब तक महिलाओं के खाते में एक-एक हजार रुपए की राशि हर महीने आती रहेगी और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए कहा कि इन पिछले 10 सालों में कई ऐतिहासिक कार्य किए हैं भारत की जनता सब जानती है उन्होंने यह भी कहा कि लंबे समय से आदिवासी मुख्यमंत्री की मांग छत्तीसगढ़ में चल रही थी जो प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा छत्तीसगढ़ में आदिवासी मुख्यमंत्री बनाया गया ।अब मोदी का सम्मान हमें सभी 11 सीट जीतकर करना है कांग्रेस की आदत है आदिवासी गरीब मजदूरों को वोट बैंक समझ कर राज करते आये है प्रधानमंत्री ने देश के सबसे बड़े पद पर आदिवासी महिला द्रोपति मुर्मू को राष्ट्रपति बनाकर आदिवासियों का मान बढ़ाया है । यह हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच है गरीब आदिवासियों को आगे बढ़ाने की। उक्त सभा में प्रबल प्रताप जुदेव विधायक सुशांत शुक्ला लोकसभा प्रत्याशी तोखन साहू वेंकट लाल अग्रवाल जीवन मिश्रा मोहित जायसवाल नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अमृता कौशिक प्रदीप कौशिक सुलेश पांडे बाबा गोस्वामी आदि बहुत से भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
