*प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने काफिले के वाहनों की संख्या घटाने के दिए निर्देश*

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने सुरक्षा में लगे फॉलोअप एवं काफिले में शामिल वाहनों की संख्या कम करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह निर्णय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा काफिले में वाहनों की संख्या कम कर सादगी, ऊर्जा संरक्षण एवं संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग का संदेश दिए जाने से प्रेरित होकर लिया है।

श्री साहू ने कहा कि वर्तमान वैश्विक संकटों और ऊर्जा संरक्षण की आवश्यकता को देखते हुए संसाधनों का संतुलित एवं जिम्मेदार उपयोग समय की मांग है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा देशवासियों से की गई सात महत्वपूर्ण जनहितकारी अपीलों का वे पूर्ण अनुकरण करेंगे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने जहां संभव हो वहां घर से कार्य करने को प्राथमिकता देने, खाने के तेल के उपयोग में कटौती करने, एक वर्ष तक विदेश यात्रा से बचने, पेट्रोल-डीजल की खपत कम कर सार्वजनिक परिवहन का उपयोग बढ़ाने, विदेशी उत्पादों के स्थान पर स्वदेशी अपनाने, रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम कर प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने तथा एक वर्ष तक सोना खरीदने से बचने की अपील की है।

केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने कहा कि राष्ट्रहित में सादगी, ऊर्जा संरक्षण, आत्मनिर्भरता और संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग को जन-भागीदारी से जन-आंदोलन बनाया जाना आवश्यक है। उन्होंने नागरिकों से भी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की इन जनहितकारी अपीलों का पालन करने और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आग्रह किया।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *