जशपुर नगर (वायरलेस न्यूज़)
बस्तर संभाग के प्रवास के दौरान जगदलपुर पहुँचे शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ.आलोक शुक्ला को नियाय पाती का सांकेतिक प्रारूप एवं ज्ञापन दिया गया है। प्रमुख सचिव ने छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन के नियाय पाती अभियान के दोनों विषयों पर सहमति व्यक्त किया है।
छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन जशपुर के जिला अध्यक्ष विनोद गुप्ता एवं महामंत्री संजीव शर्मा ने बताया कि प्रमुख सचिव डॉ आलोक शुक्ला ने कहा कि राज्य के शिक्षकों ने भारी संख्या में पोस्टकार्ड लिखा है,अलमारी भर गया है। उनको न्याय अवश्य मिलेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षक संवर्ग के सभी रिक्त पदों पर भर्ती पदोन्नति नियम 5 मार्च 2019 के अनुसार पदोन्नति होगा। कोरोना के कारण फिलहाल कार्यालयों में कामकाज बाधित है। जो कि सामान्य होते ही प्रक्रिया पूर्ण किया जाएगा। उन्होंने प्राचार्य पदोन्नति में 2006 तक के व्याख्याताओं को लेने संबंधी संयुक्त संचालकों के पत्र को खारिज करते हुए कहा कि वर्ष का कोई बंधन नहीं रहेगा। समस्त रिक्तियों के अनुपात में पदोन्नति होगा।
सहायक शिक्षक पद पर नियुक्त हुए शिक्षकों को समयमान वेतनमान स्वीकृति हेतु,उन्होंने विभाग को आने वाले व्यय का आंकलन करने निर्देश दे दिया है। सभी जिलों से प्रभावित शिक्षकों की जानकारी मंगाया गया है। विभाग द्वारा प्रस्ताव तैयार कर स्वीकृति हेतु वित्त विभाग भेजा जाएगा।
उन्होंने बताया कि प्रांताध्यक्ष राजेश चटर्जी के मार्गदर्शन में राज्यव्यापी नियाय पाती अभियान 20 अगस्त 20 से प्रारंभ किया गया था। जिसमें 146 विकासखंडों से प्रभावित शिक्षक पोस्टकार्ड लिख रहे हैं। उल्लेखनीय है कि, 9 सितंबर 20 को राज्य के समस्त जिलों में कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन राज्य शासन को दिया गया था। अभियान के अंतर्गत शिक्षकों ने संवर्गीय पदोन्नति एवं सहायक शिक्षक पद पर भर्ती हुए शिक्षकों को समयमान वेतनमान देने के दो सूत्रीय माँग पर मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री एवं प्रमुख सचिव शिक्षा को पोस्टकार्ड में नियाय पाती लिखकर न्याय का माँग कर रहे हैं। प्रमुख सचिव डॉ आलोक शुक्ला के सकारात्मक रुख से सहायक शिक्षक पद पर भर्ती हुए शिक्षकों में हर्ष व्याप्त है। उन्हें लग रहा है कि 12 वर्ष बाद ही सही,राज्य सरकार से उनको भी न्याय मिलेगा,अन्य सभी कर्मचारियों के समान ही उनको भी समयमान वेतनमान मिलेगा। साथ ही वर्षों से लंबित पड़ा हुआ पदोन्नति प्रक्रिया शुरू होगा,उनके सेवानिवृत्त होने से पहले उनको पदोन्नति मिलेगा।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *