फरार सट्टा खाई वाला आनंद बाजरानी को गिया गया गिरफ्तार ।

नाम आरोपी :- 01. – आनंद बाजरानी उर्फ उधमदास बाजरानी पिता गोरल दास बाजरानी उम्र 65 वर्ष निवासी सिंधी कालोनी जरहाभाठा सिविल लाईन जिला

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज)

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह एवं श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) श्री उमेश कश्यप के द्वारा जुआ सट्टा पर कडी कार्यवाही करने के दिशा निर्देश दिये गये थे, जिस पर श्रीमान् नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन श्री उमेश गुप्ता (भा.पु.से) के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी अनिल अग्रवाल के द्वारा टीम बनाकर थाना तारबहार क्षेत्र के सांई मंदिर के सामने श्रीकांत वर्मा मार्ग एवं एटीएम चौक में सट्टा खेलाने की सूचना पर थाना तारबहार पुलिस द्वारा दिनांक 08.03.24 रेड कार्यवाही किया गया कार्यवाही के दौरान 02 आरोपी -01. विजय वाधवानी उर्फ नारू पिता मुरलीधर वाधवानी उम्र 42 वर्ष निवासी भोजपुरी भवन के सामने ईमलीपारा सिविल लाईन बिलासपुर छ.ग. एवं विधि से संघर्षरत बालक को दिनांक 08.03.24 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया था प्रकरण के मुख्य आरोपी सट्टा खाईवाला – 02 – आनंद बाजरानी उर्फ उधमदास बाजरानी पिता गोरल दास बाजरानी उम्र 65 वर्ष निवासी सिंधी कालोनी जरहाभाठा सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ.ग. जो घटना दिनांक से फरार था उसे दिनांक 27.03.24 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया माननीय न्यायालय से जेल वारण्ट बनने पर केंद्रीय जेल बिलासपुर निरूद्ध किया गया है प्रकरण में आरोपियों के द्वारा रूपये पैसे का हार जीत का सट्टा, पट्टी लगाकर खेलाते पाये जाने पर आरोपियों से कुल 1480 रूपये एवं कागज में लिखा हुआ सट्टा पट्टी एवं दो पेन मुताबिक जप्ति पत्रक के जप्त कर जुआ एक्ट की कार्यवाही कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है संपूर्ण कार्यवाही में थाना तारबहार के थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल अग्रवाल, प्रआर. अशोक नामदेव, किशोर वानी, आरक्षक प्रफुल लाल रूपलाल चंद्रा एवं प्रदीप जायसवाल का योगदान रहा ।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *