● आरोपी से Appy Fizz की 16 बॉटल में भरी महुआ शराब जप्त, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई…..
*रायगढ़* । कल दिनांक 21/10/2023 को कोतवाली पुलिस द्वारा रियापारा के एक मकान में अवैध महुआ शराब बिक्री किए जाने की सूचना पर शराब रेड कार्यवाही किया गया । कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि रियापारा का छबिलाल उरांव अपने घर पर Appy Fizz और B. FIZZ ड्रिंकिंग वॉटर पर महुआ शराब भरकर चोरी छिपे बेच रहा है । कोतवाली पुलिस रियापारा के छबिलाल उरांव के घर शराब रेड कर संदेही को अवैध शराब बिक्री के संबंध में पूछताछ किया गया, आरोपी छबिलाल के घर आंगन पर पानी बोतल और Appy Fizz, B. FIZZ की बोतल में भरी महुआ शराब रखा हुआ मिला आरोपी के कब्जे से 1 पानी बोतल और 125 ml वाली Appy Fizz और B. FIZZ ड्रिंकिंग वॉटर पर में बिक्री हेतु भरी हुई महुआ शराब (3 लीटर) की जप्ती गवाहों के समक्ष की गई है । थाना कोतवाली में आरोपी छबि लाल उरांव पिता बोलो उरांव उम्र 25 वर्ष निवासी रियापारा मस्जिद के सामने थाना कोतवाली के आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई । शराब रेड कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली शनिप रात्रे, एएसआई दिलीप बेहरा, प्रधान आरक्षक हेमन्त पात्रे, आरक्षक मनोज पटनायक, उत्तम सारथी और महिला आरक्षक कस्तूरी राठिया, प्रतीक्षा मिंज शामिल थे ।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
