बंग समाज के नेतृत्व में सर्व हिन्दू समाज ने बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहें अत्यचार को लेकर सौंपा ज्ञापन

रायगढ़। (वायरलेस न्यूज) बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहें अत्याचार को लेकर देश में हर जगह से आवाज उठने लगी हैं। हाल ही में बांग्लादेश में तख्तापलट के कारण वहा मुस्लिमों द्वारा सभी अल्पसंख्यकों पर अत्याचार किया जा रहा। जिसके खिलाफ भारत देश में भी लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। जबसे यह घटना घटित हुई हैं देश में कई जगहों से विरोध प्रदर्शन की खबर सामने आई हैं। ऐसा ही विरोध धरमजयगढ़ में भी देखने को मिल रहा है। 14 अगस्त को बंग समाज द्वारा इस सम्बन्ध में बैठक का आयोजन किया गया था। जिसमें निर्णय लिया गया था की बंग समाज के सभी लोग धरमजयगढ़ एसडीएम को ज्ञापन सौपेंगे।
जैसे ही इसकी सूचना ब्राम्हण समाज को मिली सर्व हिन्दू समाज द्वारा बंग समाज का हाथ थामते हुए ज्ञापन सौपने की तैयारी की गई। इसी कड़ी में आज बंग समाज के प्रदेश अध्यक्ष एवं सदस्यों के साथ सर्व ही हिन्दू समाज के अध्यक्ष और सदस्यों द्वारा एक साथ मिलकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम धरमजयगढ़ एसडीएम डिगेश पटेल को ज्ञापन सौंपा गया है और इस मामले पर कोई कडा कदम उठाने की मांग की गई हैं।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
