दिल्ली (वायरलेस न्यूज़ नेटवर्क ) पंजाब के बाद अब जल्द ही छत्तीसगढ़ में भी मुख्यमंत्री बदले जाने के संकेत मिलने लगे हैं खबर है कि कांग्रेस का हाईकमान किसी भी समय छत्तीसगढ़ में नेतृत्व परिवर्तन की घोषणा करते हुए स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव को प्रदेश का नया मुख्यमंत्री घोषित कर सकता है । लगभग एक सप्ताह से जो संकेत मिल रहे हैं उसमें एक बात यह भी आ रही है कि पितृ पक्ष की वजह से निर्णय को पेंडिंग रखा गया है , तथा पितृपक्ष के बाद नवरात्रि के आसपास कभी भी प्रदेश में सत्ता परिवर्तन किया जा सकता है । खबर यह भी है कि लगभग एक दर्जन विधायकों का जो प्रतिनिधि मंडल वर्तमान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पक्ष में लॉबिंग करने दिल्ली गया था , उनको सोनिया राहुल या प्रियंका में से किसी ने भी मुलाकात के लिए समय ही नही दिया , जो इस बात का स्पष्ट संकेत है कि कांग्रेस हाईकमान छत्तीसगढ़ के बारे में निर्णय ले चुका है ।
हालांकि पंजाब में जिस तरह कांग्रेस की छीछालेदर हुई है या हो रही है उससे कांग्रेस हाईकमान काफी नाराज है ।इसलिए वह काफी सोच समझकर और अब ठोस व कड़े निर्णय लेने का मन बना चुका है । हालांकि पहले खबर यह भी थी कि पंजाब के बाद राजसथान के मामले में मंथन होगा उसके बाद छत्तीसगढ़ का नंबर आएगा लेकिन दिल्ली में चल रहे सियासी बवाल के बीच इस बात के भी संकेत मिलने लगे हैं कि राजस्थान से पहले छत्तीसगढ़ के मामले पर पटाक्षेप करने के लिए हाईकमान और चल रहा है यदि यह संकेत सच है तो छत्तीसगढ़ में दशहरा या फिर दीपावली नए मुख्यमंत्री की ताजपोशी के साथ मनाई जाएगी
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
