रायगढ़ ( वायरलेस न्यूज़) बजरमुड़ा मुआवजा मामले में सुनियोजित,संगठित षड्यंत्र पूर्वक किये गये आर्थिक अपराध में सरकार द्वारा तत्कालीन अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अशोक मार्बल को निलंबन किये जाने का शिकायतकर्ता दुर्गेश शर्मा ने स्वागत करते हुये कहा है की मामला यहीं नहीं रुकेगा,300करोड़ से अधिक राशि का आपसी बंदरबाँट करने वाले सभी अधिकारी,कर्मचारी एवं आर्थिक अपराध में शामिल सभी लाभार्थियों को जेल भी जाना ही होगा. दुर्गेश शर्मा ने कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी से आग्रह किया है की किसानों के बैंक खाता को तत्काल सीज कर वसूली की कार्यवाही प्रारम्भ करें.

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *