रायपुर (वायरलेस न्यूज)’ऑपरेशन नारकोस” के तहत मंडल टास्क टीम, रेसुब पोस्ट रायपुर की सयुंक्त कार्यवाही में 02 अतंर्राज्यीकय गांजा तस्कर को कीमती Rs.200000/-(दो लाख रुपए )का अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ गिरफ्तार कर जीआरपी रायपुर को सुपुर्द करने के संबध में। श्री अमिय नंदन सिन्हा, महानिरीक्षक रेसुब बिलासपुर तथा श्री संजय कुमार गुप्ता, मंडल सुरक्षा आयुक्त रायपुर से प्राप्त दिशा निर्देशों की अनुपालन में रेसुब पोस्ट रायपुर के निरीक्षक एम के मुखर्जी, मंडल टास्क टीम प्रभारी उप निरीक्षक ए जेड चौधरी, उपनि.एस. थानापति , प्र.आ. व्ही सी बंजारे और आ. देवेश सिंह, की सयुंक्त टीम द्वारा दिनाँक 02/03/23 को समय

19.15 बजे मुखबिर सूचना पर रेलवे स्टेशन रायपुर के प्लेट फार्म नंबर 02 बिलासपुर छोर शौचालय के पास दो व्यक्तियों को 02 काला रंग का एयर बैग के साथ पकड़ा गया पुछने पर अपना नाम पता- (1)रवि शंकर लोधी, पिता- चोवा राम लोधी उम्र -32 साल, निवासी- ग्राम बुडेना,थाना- गोटेगांव, जिला-नरसिंहपुर (मध्य प्रदेश)

(2) मनु केउट उर्फ सोनू पिता दूधनाथ केउट उम्र 20 वर्ष, पता सालेपड़ा , सहिपल , थाना खरियार रोड, जिला नुआपड़ा (ओडिशा) बताया दोनों व्यक्तियों के पास रखें काला रंग का एयर बैग में हरा रंग के प्लास्टिक बैग में पॉलिथीन में भरे हुए भुरे रंग के सेलो टेप में लपेटकर 07-07 पैकेट दोनों बैग में मिला कुल 14 पैकेट जिसका कुल वजन-20 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा मिला जिसकी कुल कीमत 200000/- (दो लाख रूपए) उक्त दोनों आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही कर गिरफतार किया गया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बरामद गांजा को खरियार रोड ओडिशा से रेल मार्ग से आना और जबलपुर (म. प्र.) बेचने के लिये जाने वाला था और पकडा गया।
कार्यवाही में पकड़े गये दोनों आरोपी व जप्तशुदा मादक पदार्थ गांजा सहित विधिवत कार्यवाही कर संपूर्ण कागजात के साथ शासकीय रेल पुलिस रायपुर को अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपुर्द किया गया जिस पर शासकीय रेल पुलिस थाना रायपुर द्वारा अपराध क्रंमाक क: 51/2023 दिनांक 03.03.2023 धारा 20 बी NDPS Act का मामला दर्ज कर दोनों आरोपी को माननीय विशेष NDPS न्यायालय रायपुर के समक्ष पेश किया गया ।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *