नई दिल्ली (वायरलेस न्यूज नेटवर्क) छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने बड़ा दांव चलते हुए टीएस सिंहदेव को डिप्टी सीएम बना दिया है। सिंहदेव की सरकार से नाराजगी समय-समय पर सामने आती रही है। उनके कांग्रेस छोड़ने के भी कयास लगने लगे थे। हालांकि वे हमेशा इससे इंकार करते रहे थे।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने टीएस सिंहदेव को छत्तीसगढ़ का उपमुख्यमंत्री नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। टीएस सिंहदेव कांग्रेस के वफादार नेता और कुशल प्रशासक हैं। राज्य को उपमुख्यमंत्री के तौर पर उनकी सेवाओं से बहुत लाभ मिलेगा।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *