संवाददाता-बाबा पाठक उमरिया
बांधवगढ़ नेशनल पार्क के परिक्षेत्र ताला मे प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी हाथी महोत्सव जाएगा। पर्यटन प्रभारी रीनू गहरवार के द्वारा बताया गया है कि 21 सितंबर से 27 सितंबर तक हाथी महोत्सव मनाया जाएगा। यह महोत्सव एक सप्ताह तक चलेगा।
कैसे मनाया जाता है हाथी महोत्सव
बांधवगढ़ नेशनल पार्क के अंतर्गत
छोटे बड़े 15 ,हाथी पार्क के अंदर निवासरत है और उनका रहवास अलग अलग कैंपो मे रहता है। लेकिन हाथी महोत्सव के समय समस्त हाथियों को ताला गेट पर लाया जाता है।और उस जगह को शानदार सजाया जाता है। प्रत्येक हाथियों के लिए अलग अलग काउंटर बनाया जाता है और उस बीच हाथियों से कोई काम नही लिया जाता है। और एक सप्ताह तक समस्त हाथियों को सुबह सुबह नहलाया जाता है। और नहलाने के बाद नीम का तेल लगाकर मालिश किया जाता है फिर चंदन टीका लगाकर सजाया जाता है। सजाने के बाद प्रत्येक हाथियों को एक एक कर काउंटर के पास खड़ा किया जाता है। उस प्रत्येक काउंटर में 10 नग गन्ने की डंडी ,10 नग हरा मक्का,15 नग सेव, 36 नग केला, 2 किलो गुड़, 10 नग कच्ची नारियल आदि सामग्री देकर उनको खिलाया जाता है बाद में उन्हें जंगल की तरफ छोड़ दिया जाता है ऐसे प्रत्येक दिन 1 सप्ताह तक हाथी महोत्सव का आयोजन रखा जाता है।
बडे़ धूम धाम से मनाया जाता है हाथी महोत्सव
हाथी महोत्सव के पहले दिन एवं अतिंम दिन बांधवगढ टाईगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक,विसेंट रहीम, उप संचालक,सिद्धार्थ गुप्ता, उप वनमंडल अधिकारी, अनिल शुक्ला, एव समस्त परिक्षेत्र के परिक्षेत्राधिकारी व कर्मचारियों एवं ग्रामीण जनो की उपस्थिति में यह महोत्सव मनाया जाता है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
