छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण के प्रदेश सलाहकार गोपाल अग्रवाल ने उमरिया के एसपी को पत्र लिखकर अंकुश लगाने कहा

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ में निर्बाध मालवाहक बड़ी गाडियों का दबाव पार्क के बाहरी क्षेत्र में दिन ब दिन बढ़ते जा रहा है जिसे पार्क के वन्यजीवों पर असर पड़ रहा है, जिसके लिए छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण के प्रदेश सलाहकार श्री गोपाल अग्रवाल ने उमरिया म.प्र.के पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर बांधवगढ़ की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार करने का अनुरोध किया है,साथ ही उसकी कापी बांधवगढ़ के फील्ड डायरेक्टर एवं मानपुर/ताला के थाना को भी प्रेषित किया है।
ज्ञात हो कि रायगढ़ निवासी श्री गोपाल अग्रवाल अनेक वर्षों से निरंतर बांधवगढ़ नेशनल पार्क का भरमण करते आ रहे है और वे पर्यावरण एवं वन्यप्राणी के जानकार भी है । उन्होंने बताया कि हाल ही में बांधवगढ़ पार्क के बाहर मेनरोड में बड़े ट्रकों का आना जाना लगातार बढ़ गया है जिससे वन्यप्राणियों में असहज होते जा रहे है वहीं देश विदेश से पर्यटकों का भी वन्यप्राणियों को नजदीक से देखने के लिए आते है। बड़ी गाड़ियों के चलते वे दिखाई नही देते हैं इसी संदर्भ को लेकर उमरिया के जिला पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर ब्यवस्था में सुधार करने का निवेदन किया है।
श्री गोपाल अग्रवाल ने पत्र में लिख है कि मानपुर पनपथा मार्ग पर अनेक ट्रांसपोर्टिंग वाहन का आवागमन बढ़ रहा है ,वन विभाग ने वन्य जीवों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सूर्यास्त से सूर्योदय तक उपरोक्त वाहनों को अवरुद्ध किया गया है फिर भी ताला बेरियर पर लंबी कतारें देखी जा सकती है जिससे पर्यटकों को आने जाने में कठिनाई भी होती है जिससे कोई अप्रिय घटना का भी अंदेशा बना रहता है। मेरा सुझाव है कि ताला पेट्रोल पंप के पहले ही रोक दिया जाय और वन विभाग द्वारा निर्धारित समय का पालन हो।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
