रायगढ़।(वायरलेस न्यूज़) रायगढ़ बार एसोसिएशन ने एक वकील को अपनी प्रारंभिक सदस्यता से भी हटा दिया है। आरोपी वकील अब इस संघ का सदस्य नहीं रह पाएंगे। इसके अलावा रायगढ़ बार एसोसिएशन से सम्बद्ध कोई वकील न तो उन्हें अपना सहयोगी रखेगा और न ही कोई उनका सहयोगी रहेगा।
रायगढ़ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र पांडेय ने बताया कि संबंधित वकील ने प्रोफेशनल एथिक्स का पालन न करते हुए बल्कि उसके विरुद्ध आचरण का दोषी पाए जाने के कारण उन पर यह कार्रवाई हुई है। उनका कहना है कि आरोपी वकील के आचरण से वकीलों में आक्रोश था और उनके खिलाफ प्रस्ताव लाया गया था, अतः यह आवश्यक हो गया था कि कार्रवाई हो।
बार एसोसिएशन की सदस्यता जाने से किसी वकील पर क्या फर्क पड़ता है जब हमने इस संबंध में अध्यक्ष से बात की तो उनका कहना था कि एसोसिएशन की अब कोई उत्तरदायित्व उनके प्रति नहीं होगी, संघ के सदस्य के बतौर जो सुविधाएं वकीलों को हासिल है वह भी संबंधित वकील को नहीं मिल पाएगी। हालांकि वे रायगढ़ बार एसोसिएशन के फैसले के खिलाफ छत्तीसगढ़ बार एसोसिएशन में अपील कर सकते हैं।
इस संबंध में सदस्यता गंवाने वाले वकील लक्ष्मी सिंह से चर्चा कर सफाई लेने का प्रयास किया तो मगर उनका फोन रिसीव नही हो सका।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
