बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) पूरे देश की नजरे आज छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर पर टिकी हुई थी, क्योंकि विपक्ष में 4 साल से बैठी हुई भाजपा आज पूरी ताकत के साथ प्रदेश सरकार को घेरने के लिए महिला मोर्चा के नेतृत्व में हुंकार रैली करने वाली है इसे लेकर पूरे छत्तीसगढ़ में हलचल मची हुई है..

पिछले 4 सालों में या भाजपा का अब तक का सबसे बड़ा आंदोलन हो रहा है जिस में शामिल होने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी बिलासपुर पहुंची थी।
प्रदेशभर से भाजपाई बिलासपुर में एकत्र हो होकर रैली के माध्यम से राज्य सरकार को चुनौती देने और उनके खिलाफ माहौल पैदा करने की कोशिश की गई। प्रदेश सरकार द्वारा सत्ता में बैठने से पहले किए गए वादों को लेकर आज बड़े जन आंदोलन के साथ भाजपा ने सफल हुंकार रैली की है।

प्रदेश में लगातार बढ़ते अपराध के ग्राफ शराबबंदी के वादे और बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर भाजपा जगमल चौक से लेकर नेहरू चौक तक रैली निकाली इस दौरान प्रदेशभर से बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद रहें।
हुंकार रैली से पहले छत्तीसगढ़ शासन में मंत्री रहे सीनियर नेता अमर अग्रवाल ने रैली से पहले प्रदेश सरकार को चुनौती देते हुए उनके कार्यकाल के दौरान हुए गर्भाशय और नसबंदी कांड को लेकर जांच की मांग की है मीडिया से बात करते हुए पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा कि..

हमारे कार्यकाल में जो दुर्घटना हुई उसकी जांच की मांग यहां के विधायक कर रहे हैं जबकि प्रदेश में उनकी पार्टी की सरकार है वह चाहे तो स्वतंत्र रूप से पूरे मामले की जांच करा सकते हैं इतना ही नहीं नसबंदी कांड के जो मुख्य आरोपी थे, वह शहर के किस होटल से पकड़ाए थे और वह होटल किसकी थी यह सबको पता है लेकिन स्थानीय विधायक और सरकार के नुमाइंदे इस पर कोई बात नहीं करते हैं.।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
