अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

बिजली उपभोक्ता, साइबर ठगों से रहें सावधान, पॉवर कंपनी ने किया सतर्क
बिजली भुगतान न होने पर कनेक्शन काटे जाने का संदेश भेजकर उपभोक्ताओं को कर रहे भ्रमित

On: May 30, 2022 6:20 PM
Follow Us:

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़ 30 मई 2022) –छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने अपने उपभोक्ताओं को सायबर ढगों से सावधान रहने की सलाह दी है। इसमें बताया गया है कि बिजली बिल भुगतान न होने पर कनेक्शन काटे जाने संबंधी सूचना मोबाइल पर एसएमएस भेजकर सायबर ठग उपभोक्ताओं को भ्रमित कर अपना शिकार बनाने की कोशिश कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड बिलासपुर क्षेत्र के कार्यपालक निदेषक श्री संजय पटेल ने बताया कि कंपनी के संज्ञान में आया है कि उपभोक्ताओं को अनाधिकृत लोगों द्वारा बिजली बिल नहीं पटाने पर लाइन कटने का एसएमएस भेजकर धोखाधड़ी करने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसे अनाधिकृत एसएमएस की पहचान कर सतर्क रहे। इनके लिंक पर क्लिक न करें। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को सूचनार्थ भेजे जाने वाले अधिकृत एसएमएस हमेशा CSPDCL सेन्डर आई डी के साथ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ही भेजे जाते हैं।
श्री पटेल ने बताया कि कंपनी की सूचना प्रौद्योगिकी सेल के संज्ञान में आया है कि अनाधिकृत लोगों द्वारा स्पैम एस. एम. एस. भेजें जा रहे हैं। इसमें उपभोक्ता को सूचित किया जाता है कि उनका बिल भुगतान अपडेट नहीं हुआ है। इस संदेश में उपभोक्ता को एक मोबाइल नंबर पर संपर्क करने को कहा जाता है। इस मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर उपभोक्ता को प्ले स्टोर में जाकर एक मोबाइल ऐप डाउनलोड करने को कहा जाता है। मोबाइल एप को डाउनलोड करने पर उपभोक्ता का मोबाइल हैक हो सकता है तथा उसे वित्तीय नुकसान भी हो सकता है।
पाॅवर कंपनी ने स्पष्ट किया है कि छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी अपने उपभोक्ताओं को इस प्रकार के एस एम एस नहीं भेजता है। कंपनी ने अपने सभी उपभोक्ताओं को ऐसे किसी भी अनाधिकृत एस. एम. एस. को नज़र अंदाज़ करने तथा गूगल प्ले स्टोर एवं ऐप स्टोर में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के अकाउंट पर उपलब्ध CSPDCL Mor Bijlee App के अलावा किसी अन्य ऐप को डाउनलोड नही करने की सलाह दी है। उपभोक्तागण कंपनी के टोल फ्री नंबर 1912 पर संपर्क कर अपने संदेह का समाधान भी कर सकते हैं।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय

भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

Leave a Comment