बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़ दिनांक: 12.10.2021)
केन्द्रीय कोयला मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी एसईसीएल प्रवास पर
केन्द्रीय कोयला मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी आज दिनांक को श्री प्रमोद अग्रवाल चेयरमेन कोलइण्डिया लिमिटेड, श्री व्ही.के. तिवारी अपर सचिव कोयला मंत्रालय भारत सरकार, श्री बी.पी. पति संयुक्त सचिव कोयला मंत्रालय भारत सरकार के साथ चकरभाटा एयरपोर्ट, बिलासपुर एसईसीएल प्रवास पर पहुँचे जहाँ उनका स्वागत एसईसीएल के सीएमडी श्री ए.पी. पण्डा व साथी निदेशकगणों ने किया।

केन्द्रीय कोयला मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी ने बताया कि आज से कोलइंडिया ने रोजाना 2 मिलियन टन की कोयला आपूर्ति शुरू कर दी है। पावर सेक्टर से प्रतिदिन 1.9 मिलियन टन डिमांड है। श्री जोशी ने बताया कि वर्तमान में रोजाना 1.1 मिलियन टन कोयले की ही जरूरत है। बिजली संयंत्रों की जरूरत का पूरा कोयला दिया जाएगा, कहीं कोई समस्या नहीं है। कोयला मंत्री ने कहा कि वे उत्पादन में और तेजी लाने के उद्धेश्य से खदानों का निरीक्षण कर रहे हैं।
इसके उपरांत वे तय कार्यक्रम अनुसार एसईसीएल की मेगा प्रोजेक्ट दीपका, गेवरा, कुसमुण्डा के निरीक्षण के लिए सड़क मार्ग से रवाना हुए जहाँ वे समीक्षा बैठक भी लेंगे।
ज्ञात हो कि देश भर में विद्युत संयंत्रों द्वारा कोयले की मांग के बीच एसईसीएल ने पावर सेक्टर को कोयला आपूर्ति बढ़ा दी है। अप्रैल से सितम्बर की छमाही में एसईसीएल द्वारा गत वर्ष की तुलना में पावर सेक्टर को लगभग 25 प्रतिशत अधिक कोयले की आपूर्ति की गयी। कम्पनी द्वारा ई-आक्शन के जरिए प्रदाय किये गये कोयले में भी पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में लगभग 30 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी है। जनसंपर्क अधिकारी एसईसीएल बिलासपुर
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
