*बिलासपुरवासियों ने स्वदेशी मेले का आनन्द लिया*
बच्चों ने रंगीला मनाया मेला
बिलासपुर। ( वायरलेस न्यूज) स्वदेशी जागरण मंच के तत्वावधान में साइंस कॉलेज मैदान मेें आयोजित सात दिवसीय स्वदेशी मेले के तीसरे रविवार को दिन में रंग भरो एवं चित्रकला स्पर्धा आयोजित की गई। इसमें प्रतिभागी बच्चों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया |
आयोजकों ने बताया कि दोनों स्पर्धा दो-दो वर्गो में आयोजित की गई। रंग भरो वर्ग अ में कक्षा पहली तक , वर्ग ब में कक्षा दूसरी से कक्षा चौथी एवं चित्रकला वर्ग अ मेें कक्षा 5 वीं से 8 वीं, वर्ग ब में कक्षा 9 वीं से 12 वीं तक के लगभग 90 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। रंग भरो अ वर्ग एवं ब वर्ग के 50 से अधिक बच्चे शामिल रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में अरूणा दीक्षित,डॉ नीता श्रीवास्तव, प्रतिभा शर्मा, लता गुप्ता,निहारिका त्रिपाठी,प्रभा तिवारी ,संगीता रेड्डी,प्रिया रेड्डी,प्रीति पानसे,अर्चना कंडेकर
का सहयोग रहा। निर्णायक की भूमिका में श्रीमती गायत्री तिवारी
श्रीमती निधि पुरोहित
अरूण गायकवाड़, शत्रुहन सिंह ठाकुर
घनश्याम यादव, सतीश यादव रहे।
*शाम को समूह नृत्य* में 32 से अधिक नृत्य समूहों जिसमे अलग अलग स्कूलों, कॉलेज के छात्रों ने अपनी प्रस्तुति से मेला प्रांगण में दर्शकों को बांधे रखा।
इस कार्यक्रम का संचालन युगल शर्मा, रिंकू मिश्रा, तुषार पानसे, अंकिता मेहता ने किया।
मेला संयोजक गुलशन ऋषि, CBmd के महाप्रबंधक सुब्रत चाकी, डॉ सुशील श्रीवास्तव
संभागीय संयोजक स्वदेशी जागरण मंच,
मेले के सहसंयोजक डॉ देवेंद्र कौशिक, दीप्ति बाजपेयी ज्योतिंद्र उपाध्याय सहित भावेश सेन,गौरव मानिकपुरी, राजू कौशिक आयोजन के कार्यो में अपना समय दे रहे
*आज के अभ्यागत*
●माननीय सतीश कुमार जी
अखिल भारतीय सहसंगठक स्वदेसी जागरण मंच
●माननीय साकेत राठौर
CEO स्वर्णिम भारत वर्ष फॉउंडेशन
●माननीय ए डी एन बाजपेयी
कुलपति अटल यूनिवर्सिटी
● माननीय वी के सारस्वत
कुलपति सुंदर लाल शर्मा यूनिवर्सिटी
● श्रीमती सुमन मुथा
ने मंचासीन व मेले में उपस्थित अभी नागरिको को स्वदेशी स्वीकार और विदेशी बहिष्कार की शपथ दिलाई
*मेला देखने उमड़ी भीड़*
रविवार होने के कारण स्वदेशी मेले में लोगों की भारी भीड़ रही। बच्चे मेला परिसर में लगे झूले काआनंद लेते रहे। फूड स्टाल पहुंच कर देर रात तक खाने का लुत्फ उठाते रहे।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
