बिलासपुर पुलिस द्वारा विजयादशमी के दिनों पुलिस लाइन और थाना चौकी में किया गया शस्त्रपूजा*
बिलासपुर। वायरलेस न्यूज। बिलासपुर पुलिस ने आज दशहरा के दिन एसपी बिलासपुर ने अपने सभी अधिकारी कर्मचारी के साथ पुलिस लाइन में अस्त्र शस्त्र की पूजा अर्चना की है।
विजयदशमी के अवसर पर उपलब्ध अस्त्र शस्त्र संसाधनों की पूजा कर दुर्गा माँ की आशीर्वाद प्राप्त किया गया पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री संतोष सिंह आईपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा, सीएसपी सिविल लाइन संदीप पटेल आईपीएस, सीएसपी कोतवाली पूजा कुमारी आईपीएस, डीएसपी लाइन मंजुलता केरकेट्टा, डीएसपी मुख्यालय उड्डयन बेहार, डीएसपी कृष्णा पटेल, एसडीओपी कोटा सिद्धार्थ बघेल सभी थाना चौकी प्रभारी, पुलिस लाइन, एस पी ऑफिस और थाना स्टाफ के साथ साथ सीएएफ और होम गार्ड के डिप्टी कमाडेंट दीपांकुर नाथ और स्टाफ शस्त्र पूजा में सम्मिलित हुए और विधिवत पूजा कर ज़िला में शांति व्यवस्था बने रहने की कामना किए ।पुलिस लाइन के अतिरिक्त सभी थाना चौकी में भी शस्त्र पूजा किया गया।
विजय दशमी के अवसर पर प्रति वर्ष शस्त्र पूजा की जाती है ताकि रायफल, गोला- बारूद, वाहन और अन्य संसाधनों की पूजा कर ज़िला में शांति व्यवस्था बने रहे तथा माँ दुर्गा से शांति व्यवस्था बनाने के लिए आशीर्वाद मिलता रहे।
बिलासपुर ज़िला के पुलिस अधिकारी कर्मचारी एकदूसरे को तथा ज़िला के समस्त नागरिकों को दुर्गा पूजा- नवरात्रि, विजय दशमी की हार्दिक बधाई और शुभकामनायें दिये।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 9, 2026कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो








