बिलासपुर में रेहान के लिए निकला कैंडल मार्च
बिलासपुर(वायरलेस न्यूज़) बीते दिनों न्यायधनी बिलासपुर में ह्रदयविदारक घटना घटी जिसमे तारबाहर निवासी मोहम्मद आसिफ के सुपुत्र मोहम्मद रेहान उम्र 15 वर्ष का फ़िरौती की रकम को लेकर हत्या कर दी गई थी, जिससे समूचे बिलासपुर को झझकोर कर रख दिया था, इसी घटना को लेकर आज

मोहम्मद रेहान की याद में कैंडल मार्च निकाला गया जिसमें सभी समुदायों के लोगो ने शिरकत कर मरहूम रेहान को अपनी श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुए मोहम्मद रेहान के घर से तारबाहर चौक बिलासपुर तक बड़ी संख्या में महिलाएं बच्चे बड़े सभी शामिल हुए और कैंडल मार्च किया,वही बिलासपुर नगर निगम सभापति नजीरुद्दीन ने कहा कि यह घटना बड़ी ही दुखद घटना है इस तरह की घटना दोबारा घटित न हो इसके लिए पालको को भी अपने बच्चो पर पूरा ध्यान देना होगा, वो कहाँ जाते है उनका उठना बैठना किनके साथ है इस पर भी विशेष निगरानी रखनी पड़ेगी, आधुनिकता की दौड़ में हमारे बच्चे आगे रहे इसके साथ यह भी ध्यान रखना होगा कि कही इस आधुनिकता की वजह से कोमल मानो पर कोई दुष्प्रभाव न पड़े।
इसी के साथ आरोपियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर जेल भेजने के लिए बिलासपुर पुलिस का आभार व्यक्त किया गया, साथ ही बिलासपुर पुलिस द्वारा किए गए आत्मीय सहयोग के लिए मोमेंटो प्रदान किया गया।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
