बिलासपुर विधानसभा के 1122 युवा हुए भाजपा में शामिल

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ द्वारा प्रत्येक लोकसभा में भ्रष्टाचार हटाओ छत्तीसगढ़ बचाओ अभियान के तहत आयोजित जनसभा पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी संबोधित करते हुए कहा कि बिलासपुर में आज जो बिलासपुर के युवाओ का जोश देख रहा हूँ जो भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे है इनका यही जोश और ज़ज्बा हमें 2023 के विधान सभा चुनाव में जीत दिलाएगा इसके साथ ही डॉ सहाब ने कहा कि बिलासपुर शहर जो 15 से विकास का गढ था आज वो विगत 4 वर्षों से जब से भूपेश बघेल की सरकार आई है तब से यहां विकास के सारे काम बंद हो चुके है और बिलासपुर भय और आंतक फैल चुका है खुलेआम गोली चल रही है जगह जगह अपराध फल फूल रहे है 4 साल से जो वादा किया जो जन घोषणा जारी किया था वो अभी तक पूरा नहीं हो पाया। रमन सिंह जी ने अपने भाषण में पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता अमर अग्रवाल जी द्वारा पूर्व दिवस चलाए गए विकास खोजों अभियान का जिक्र करते हुए कहा कि अमर अग्रवाल जी दूरबीन लगाकर बिलासपुर के विगत 4 सालों के विकास को खोजने निकले परंतु उन्हें विकास मिला नहीं अपितु आम जनता ने 4 साल से बदहाल बिलासपुर दिखाया जिसे हमारी सरकार आते ही दूर करेगे। इसके साथ ही पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता अमर अग्रवाल जी ने कहा आज भाजपा में शामिल होने वाले 1122 युवाओ से भाजपा को नई ऊर्जा मिलेगे और 2023 में बिलासपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में कमाल खिलेगा ।अमर अग्रवाल जी ने पूर्व मुख्यमंत्री के कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ जो कभी बीमारू और गरीब प्रदेश था उसे उन्होंने विकसित राज्य श्रेणी में लाया इसके साथ ही उन्होंने कहा कि
डॉ रमन सिंह जी जनता के आशीर्वाद से राज्य में 15 साल भाजपा की सरकार रही और 15 सालों में बिलासपुर में जो विकास हुए उन्हें गिना नहीं जा सकता परंतु सवा चार साल के कांग्रेस द्वारा किए गए विकास को खोजने दूरबीन लगा कर वार्ड वार्ड गया पर विकास तो मिला नहीं परतुं खुले हुए नाले, कचरे से भरे नालियाँ और बदहाल सड़के ही मिले इस कांग्रेस सरकार ने लोगों को आवास भी छीन लिया मुख्यमंत्री जी जब भी बिलासपुर आते है विकास की बात तो दूर केवल और केवल अपने पार्टी के गुटबाजी दूर करके चलें जाते है कभी इस प्रदेश में बिज़ली की कमी नहीं होती थी आज वहा बिज़ली कटौती हो रही है।
आज के कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष निखिल केसरवानी जी ने बताया की 1122 ने
माननीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी के नीति एवं पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल जी के कार्यो से प्रभावित हो कर भाजपा में शामिल हुए है
आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से जांजगीर चांपा के संसाद गुहा राम अजगले ,धरम लाल कौशिक, भूपेंद्र सावनी,पूर्व संसाद लखन लाल साहू, भाजपा प्रदेश मंत्री विजय शर्मा, बिलासपुर विधानसभा प्रभारी गिरीश शुक्ल , , हर्षिता पांडे भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत भाजपा कोषाध्यक्ष गुलशन ऋषि सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
