भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश उफान पर — किया चुनाव जीतने का दावा.
अनूपपुर / भारतीय जनता पार्टी अनूपपुर विधानसभा जीतने के लिये हर वो कदम उठा रही है , जो उसे उठाना चाहिए । शनिवार ,10 अक्टूबर को भाजपा प्रत्याशी बिसाहूलाल सिंह के पक्ष में कार्यकर्ताओं का मनोबल बढाने के लिये केन्द्र तथा प्रदेश के दिग्गज नेताओं का फुनगा में जमावड़ा लगने से कार्यकर्ताओं का जोश उफान मार रहा है।
उप चुनाव मीडिया प्रभारी मनोज द्विवेदी से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को फुनगा मंडल में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे, म प्र सरकार के पूर्व मंत्री राजेन्द्र शुक्ला, म प्र भाजपा उपाध्यक्ष रामलाल रौतेल , म प्र शासन के कैबिनेट मंत्री तथा भाजपा प्रत्याशी बिसाहूलाल सिंह की विजय सुनिश्चित करने के लिये एक मंच पर एकत्रित हुए।
एक मंच पर इतने सारे शीर्ष नेताओं को देख कर कार्यकर्ताओं ने उत्साह में जमकर नारे लगाए।
हजारों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में कांग्रेस पर कडा प्रहार करते हुए मुख्य अतिथि भारत सरकार के केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि
म प्र में कांग्रेस की 15 महीने की सरकार ने भाजपा कार्यकर्ताओं के विरुद्ध बदले की कार्यवाही की। उन्होने कहा कि यह उप चुनाव ऐतिहासिक तथा भाजपा सरकार को स्थिरता देने वाला होगा। कार्यकर्ताओं का यह सम्मेलन बहुत महत्वपूर्ण है। चुनाव की दृष्टि से फुनगा मंडल के कार्यकर्ता इतिहास रचने जा रहे हैं। म प्र में जब भी उप चुनाव हुए हैं, हमारे कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से चुनाव जीतने के लिये कार्य करते हैं।
*** भाजपा के केन्द्रीय मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे ने कहा कि आज मप्र में हम सत्ता में हैं लेकिन अल्पमत में हैं। बिसाहूलाल सिंह म प्र के कद्दावर नेता हैं। इन्होने कांग्रेस से इस्तीफा दे कर उनके अन्याय का विरोध किया। इस उप चुनाव का बहुत महत्व है। हमारा यह कर्तव्य है कि प्रदेश में सर्वाधिक मतों से अनूपपुर चुनाव में विजय सुनिश्चित करें।
*** इससे पूर्व म प्र शासन के पूर्व मंत्री तथा विंध्य क्षेत्र के वरिष्ठ कद्दावर नेता राजेन्द्र शुक्ला ने कहा कि पन्द्रह माह के शासन काल में अपना परिवार ना संभाल पाने वाली कांग्रेस प्रदेश में सुशासन की बात करती है। कांग्रेस ने विद्वेष वश शिवराज सरकार की तमाम कल्याणकारी योजनाओं को बन्द कर दिया । इनके 15 माह के कार्यकाल में प्रदेश की गरीब जनता त्राहि- त्राहि कर उठी । इन्होने गरीबों से कफन तक छीन लिया। भाजपा कार्यकर्ताओं पर बदले की भावना से कार्यवाही की गयी।
श्री शुक्ला ने कहा कि यह हमारे आस्तित्व की लड़ाई है, सरकार को स्थिरता देने की लडाई है। उप चुनाव में विजय प्राप्त करने के बाद प्रदेश की भाजपा जन कल्याण के शेष कार्य, सभी योजनाओं को सफलता पूर्वक लागू करेंगे।
*** प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रामलाल रौतेल ने अपने ओजस्वी वक्तव्य में कहा कि जब भी देश एवं प्रदेश में भाजपा की सरकार बनती है तो आम जनता में यह भरोसा होता है कि अब जन कल्याणकारी योजनाओं का कुशल क्रियान्वयन होगा। बिसाहूलाल सिंह ने भाजपा की सदस्यता की है, वे इस क्षेत्र के समग्र विकास के लिये काम करेगें। आम जनता से उन्होंने बिसाहूलाल सिंह को प्रचण्ड मतों से विजयी बनाने की अपील की ।
*** भाजपा प्रत्याशी तथा म प्र सरकार के मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने कहा कि स्वाभिमान के विरुद्ध राजनीति करना हमारी संस्कृति में नहीं है। कांग्रेस छूठबोल्लों की पार्टी है। जिसमें जनता या कार्यकर्ताओं को किये गये वायदों की कोई अहमियत नहीं है।
जिलाध्यक्ष ब्रजेश गौतम ने कहा कांग्रेस सरकार ने सभी जन कल्याणकारी योजनाओं को बन्द करके जनविरोधी होने का परिचय दिया। पन्द्रह महीने में कांग्रेस ने किसान, मजदूर, छात्र, व्यवसायी सभी से छल किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये पूर्व विधायक सुदामा सिंह, डिण्डोरी जिलाध्यक्ष परमार,राजेश पाण्डेय, दिलीप जायसवाल, मनोज द्विवेदी,रामदास पुरी, मुकेश पटेल, सुनील मिश्रा, सुनील पटेल, अजय गुप्ता, रश्मि खरे, ज्योति शर्मा, मीना तनवर , विष्णु मिश्रा, अशोक मिश्रा, आर के गौतम,के साथ सैकडों कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन रामदास पुरी ने किया जबकि आभार प्रदर्शन मुकेश पटेल ने किया।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
