किशोर कर ब्यूरोचीफ महासमुंद
महासमुन्द -छत्तीसगढ़ के ग्रामीण इलाकों में पारंपरिक लोक कला में सिद्धहस्त लोगों की कोई कमी नहीं है लेकिन ऐसे

कलाकारों को उचित मंच नहीं मिल पाने से इनकी कला गांव के परिवेश में ही सिमट कर रह जाती है, ऐसे ही ग्रामीण प्रतिभाओं को उचित मंच प्रदान करने का काम ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत किया जा रहा है, जिसमें ग्रामीण प्रतिभाओं में निहित कला को निखारने और अवसर प्रदान करने के उद्देश्य को लेकर छत्तीसगढ़ शासन की मंशा के अनुरूप बिहान कार्यक्रम में पारंपरिक लोक कलाकारों को मंच प्रदान कर कला प्रदर्शन का अवसर दिया जा रहा है।

महासमुन्द जिले के सरायपाली जनपद पंचायत द्वारा आयोजित बिहान कार्यक्रम में अंचल के अनेक लोक कलाकारों को कला प्रदर्शन के लिए मंच प्रदान किया गया, सरायपाली जनपद सीईओ डॉ स्निग्धा तिवारी ने एक जानकारी में बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के तहत लोगों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है, ग्रामीण इलाकों में ऐसे अनेक प्रतिभाएं होती हैं जिन्हें आगे बढ़ने का उचित अवसर नहीं मिल पाता , सरायपाली में आयोजित बिहान कार्यक्रम में लोक कलाकारों को भी उचित मंच देने का प्रयास उनके द्वारा किया गया जिसमें अनेक ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का एक अवसर मिला । गौरतलब है कि सरायपाली के बिहान कार्यक्रम में पारंपरिक सुआ नृत्य, कर्मा नृत्य जैसे छत्तीसगढ़ी लोक कला का प्रदर्शन किया गया जिसकी लोगों ने काफी सराहना की।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
