बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) सीपत वन सर्किल ठरकपुर बिट के आरएफ-2 स्थित ग्राम हिंडाडीह में जंगली सुअरों का अवैध शिकार का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बंधिया खार में ठरकपुर निवासी नागेश्वर पटेल के फार्महाउस में चौकीदार इतवार सिंह धनुहार अपने छोटे भाई संतोष सिंह समेत अन्य साथियों के साथ करंट बिछाकर जंगली सुअरों का शिकार किया है। जानकारी के बाद वन विभाग की टीम ने फार्महाउस मालिक को गिरफ्तार किया है।

हिंदाडीह स्थित एक फार्महाउस में 8 जंगली सुअर का करंट से शिकार करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनसुार आरोपियों ने बुधवार की शाम जंगली जानवरों के शिकार करने के लिए प्लाट में लगे विद्युत खम्भे से खेत के आसपास करीब सौ मीटर विद्युत तरंगित खुला तार बिछाया था। तार लगाने के बाद सभी आरोपी घर चले गए। रात करीब तीन बजे शिकार का मुआयना करने आरोपी फार्महाउस लौटे। आरोपियों ने पाया कि 8 जंगली सूअरों की करंट की चपेट में आने मर गए है।
जानकारी के अनुसार आरोपी मृत सुअर देखने के बाद करंट को बंद किया। इसके बाद आरोपियों सभी मृत 8 जंगली सुअर को खेत के बीच मे बने पम्प हाउस के अंदर रख दिया। मुखबिर के माध्यम से वन विभाग को घटना की जानकारी मिली। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर वन परिक्षेत्र के कर्मचारी और वन समिति अध्यक्ष राजेश्वर कौशिक के साथ बिलासपुर उड़नदस्ता दल की टीम छापामार कार्रवाई कर फार्महाउस से 8 जंगली सूअर को बरामद किया। अधिकारियों ने पाया कि मृत आठ में से तीन सुअर व्यस्क और चार शावक हैं। आरोपियों ने 3 वयस्क शावक को काट कर मांस बना दिया है।
हथियार के साथ पकड़ाए आरोपी
वन विभाग की टीम ने गुरुवार की सुबह लगभग 10 बजे शिकारगाह फार्महाउस में छापेमारी कार्यवाही कर मुख्य आरोपी प्लाट के चौकीदार इतवार सिंह धनुहार,गैतराम धनुहार नारायण सिंह गोंड ,लक्ष्मण सिंह धनुहार ,बाबूलाल पटेल को प्लाट में मांस काटते पकड़। वन विभाग की टीम ने आरोपियों के कब्जे से एक क्विटंल 70 किलो मांस और 5 मृत सुअर जब्त किया। मौके से आरोपी संतोष सिंह और चैतराम गोंड दोनों फरार होने में कामयाब रहे।
प्लाट मालिक घर से गिरफ्तार
फार्महाउस मालिक नागेश्वर पटेल की पत्नी का 12 दिन पहले मृत्यु हो हो चुकी है। गुरुवार को उसके घर ठरकपुर में तेरहवीं कार्यक्रम था। नागेश्वर पिछले दो दिनों से प्लाट नही आया था। प्लाट की देखरेख चौकीदार इतवा
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
