डोंगरगढ़। (अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज)
रेल सुरक्षा बल डोंगरगढ़ की पहल पर अपनी पढ़ाई पूर्ण कर नौकरी की तलाश में युवक युवतियों के लिए एक

आईसीआईसीआई फाउंडेशन के साथ मिलकर मीटिंग का आगाज किया गया जिसमे बड़ी संख्या में उपस्थित युवक युवतियों को फाउंडेशन के समस्त कोर्स और नौकरी के बारे में अवगत कराया गया। रेसुब डोंगरगढ़ की इस पहल की हर वर्ग ने सराहना की है। इस संबन्ध में रेल सुरक्षा बल पोस्ट डोंगरगढ़ प्रभारी निरीक्षक निशा भोईर ने वायरलेस न्यूज़ को जानकारी देकर

बताया कि प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त श्री ए एन सिन्हा के निर्देशन में एवं वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त श्री पंकज चुघ के मार्गदर्शन में रेल सुरक्षा बल डोंगरगढ़ की टीम ने आज दिनाँक 07 दिसंबर 2022 को ICICI फाउंडेशन अकेडमी दुर्ग के सेंट्रल हेड श्री अशफाक अहमद एवं उनके सहयोगी द्वारा रे.सु.ब पोस्ट डोंगरगढ़ में उपस्थित होकर जरूरतमंद बच्चो को ICICI फाउंडेशन के समस्त कोर्स एवं नौकरी के बारे में संपूर्ण जानकारी दी गयी, जिसमें लगभग 70 जरूरतमंद लड़के एवं लड़कियां उपस्थित रही lरेल सुरक्षा बल डोंगरगढ़ की पूरी टीम की इस पहल की सर्वत्र सराहना की जा रही है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
