बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) बीती रात कुड़दंड पानी टँकी स्थित शा.उच्चतर माध्यमिक शाला में अज्ञात लोगों ने मुख्य गेट का शटर तोड़कर जमकर तोड़फोड़ कर शाला में रखे 12 नग पंखे कम्प्यूटर चोरी कर ले गए है उक्ताशय की जानकारी शाला विकास समिति के श्री रेहान रजा ने वायरलेस न्यूज़ को दि है।

श्री रेहान ने बताया कि यहां की प्रिंसिपल श्रीमती रीता तिवारी ने चोरी एव तोड़फोड़ की घटना की एक लिखित रिपोर्ट सिविल लाइन थाना में लिखाने के लिए रवाना हुई है।


श्री रेहान ने बताया कि शाला में इन दिनों अवकाश चल रहे है जिसके चलते शाला पूरी तरह बंद है परिणाम स्वरूप अज्ञात चोरों ने मौके का फायदा उठाते हुए धावा बोल दिया शाला के सभी बन्द कमरों के दरवाजे के ताला को तोड़ा गया है।
वायरलेस न्यूज़ ने शाला का प्रारंभिक अवलोकन करने से दिखता है कि ये करिस्तानी किसी नशेड़ियों की मिली जुली करतूत हो सकती है। क्योंकि उनकी जरूरी की वस्तुओं को ले गए है जिसे बेचा जा सकता है और बाकी रखे सामानों को जमकर तोड़फोड़ कर नुकसान पहुँचाया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शाला में चौकीदार नियुक्त है लेकिन उनका कार्य जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कार्यरत है और चौकीदार का वेतन तो शाला से ही निकलता है। लेकिन चौकीदार की ड्यूटी अन्यत्र है।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *