रायपुर (वायरलेस न्यूज) –छत्तीसगढ़ की राजधानी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहा पर प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लान्ड्रिंग मामले में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के डिप्टी सेक्रेटरी सौम्या चौरसिया को गिरफ्तार किया है। सौम्या चौरसिया छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री कार्यालय में डिप्टी सेक्रेटरी हैं। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सौम्या चौरसिया की गिरफ्तारी के बाद प्रवर्तन निदेशालय ने उन्हें अजय सिंह राजपूत की कोर्ट में पेश किया। प्रवर्तन निदेशालय ने सौम्या चौरसिया के लेकर 10 दिन की रिमांड मांगी है।

बता दें कि प्रिवेंशन आफ मनी लांड्रिग एक्ट के मामले में सौम्या चौरसिया को गिरफ्तार किया गया है। रिमांड मांगने पर बचाव पक्ष के वकील ने कहा कि लगातार जानकारी लेने के लिए बुला रहे हैं। अब पूछताछ करने को क्या बाकी रह गया जो रिमांड पर लेना चाहते है।
फिलहाल कोर्ट मे अभी भी सुनवाई चल रही है। बता दें सौम्या चौरसिया को ईडी की टीम गिरफ्तार करने के बाद अस्पताल मे जांच कराने ले गई थी।
जिसके बाद कोर्ट मे पेश किया। छत्तीसगढ़ में कोयला परिवहन घोटाले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय ईडी ने मुख्यमंत्री कार्यालय में सचिव सौम्या चौरसिया
का मेडिकल चेकअप के लिए यहां आंबेडकर अस्पताल लाया गया था। अभी उन्हें ईडी की विशेष अदालत में पेश करने की तैयारी चल रही है। ईडी यहां 500 करोड़ रूपये के कोयला परिवहन घोटाले की जांच कर रही है। इस प्रकरण में एक आइएएस समीर बिश्नोई, घोटाले का मास्टर माइंड सूर्यकांत तिवारी समेत चार लोग जेल में हैं।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
