बीपीएल से घरेलू श्रेणी में परिवर्तित तीन लाख बयालीस हज़ार उपभोक्ताओं को अतिरिक्त सुरक्षा निधि के भुगतान में राहत
रायपुर, 30 नवंबर 2022। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी को बीपीएल से घरेलू श्रेणी में परिवर्तित हुए उपभोक्ताओं से अतिरिक्त सुरक्षा निधि को लेकर शिकायतें प्राप्त हुई थीं। इन शिकायतों पर समुचित विचार कर प्रबंध निदेशक ने निर्देश दिये हैं कि ऐसे सभी उपभोक्ता जो पहले बीपीएल श्रेणी में आते थे और जिनकी खपत बढ़ने से वे अब सामान्य घरेलू श्रेणी के उपभोक्ता में परिवर्तित हो गए हैं, उनके बिल में जोड़ी गई अतिरिक्त सुरक्षा निधि की राशि को अभी वसूल नहीं किया जाएगा।
इस श्रेणी के उपभोक्ताओं के संबंध में स्पष्टता न होने के कारण माननीय छत्तीसगढ़ राज्य नियामक आयोग से दिशा-निर्देश प्राप्त किये जाएंगे। इस फैसले से बड़े वर्ग को राहत मिलेगी, जिनके बिल में अतिरिक्त सुरक्षा निधि जोड़ी गई थी। ऐसे जिन उपभोक्ताओं ने अतिरिक्त सुरक्षा निधि सहित अक्तूबर माह में बिल जमा कर दिया है, उनके आगामी बिल में समायोजन कर दिया जाए।
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री मनोज खरे ने बताया कि बीपीएल से एपीएल उपभोक्ताओं की श्रेणी में पहुंच चुके ऐसे लगभग तीन लाख 42 हजार उपभोक्ताओं को इससे राहत मिलेगी।
कंपनी प्रबंधन उनके अतिरिक्त सुरक्षा निधि के लिए राज्य विदयुत नियामक आयोग से निर्देश प्राप्त करेगा, जिसके बाद उनके अतिरिक्त सुरक्षा निधि की वसूली पर निर्णय लिया जाएगा।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
