जशपुरनगर (सुनीता गुप्ता वायरलेस न्यूज़ ) ।बहुचर्चित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय में शिक्षकों सहित अन्य पदों की भर्ती प्रक्रिया पर प्रारंभिक जांच के बाद जशपुर जिला शिक्षा अधिकारी को

तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वही पूरी भर्ती प्रक्रिया को निरस्त करते हुए नए सिरे से भर्ती प्रक्रिया किए जाने कलेक्टर जशपुर को आदेशित किया गया है। अपर सचिव छत्तीसगढ़ शासन ने आदेश जारी करते हुए बताया है कि एस . एन . पण्डा , जिला शिक्षा अधिकारी , जशपुर द्वारा जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी विद्यालय की शिक्षक एवं अन्य की भर्ती 2021 में की जा रही गंभीर अनियमितता के संबंध में सम्पूर्ण प्रक्रिया पारदर्शी एवं विधि के अनुरूप न होकर दूषित होना प्रारंभिक जांच में पुष्ट हुई है।
श्री पण्डा का उक्त कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा ( आचरण ) नियम 1965 के नियम 03 के विपरीत गंभीर कदाचार है ।
3 / अतएव , राज्य शासन , एतद्वारा , श्री एस . एन . पण्डा , जिला शिक्षा अधिकारी , जशपुर को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा ( वर्गीकरण , नियंत्रण तथा अपील ) नियम 1966 के नियम 9 ( 1 ) ( क ) के अंतर्गत तत्काल प्रभाव से निलंबित करता है ।

4 / निलंबन अवधि में श्री पण्डा का मुख्यालय कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक , सरगुजा रहेगा तथा सक्षम अधिकारी की पूर्व अनुमति प्राप्त किये बिना मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे ।
5 / निलंबन अवधि में श्री एस . एन . पण्डा को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा ।

पूरी भर्ती प्रक्रिया निरस्त, नए सिरे से होगी भर्ती:-

एक और जहां मामले में कार्रवाई करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है वही पूरी भर्ती प्रक्रिया को निरस्त करते हुए नए सिरे से भर्ती किये जाने के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।
शासन द्वारा जारी दूसरे आदेश में कहा गया है कि जशपुर जिले के अंतर्गत स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी विद्यालयों की शिक्षक एवं अन्य की भर्ती 2021 में की जा रही गंभीर अनियमितता के संबंध में सम्पूर्ण प्रक्रिया पारदर्शी एवं विधि के अनुरूप न होकर दूषित होना प्रारंभिक जांच में पुष्टि हुई है।
। 2 / उक्त सम्पूर्ण , भर्ती की प्रक्रिया में हुई अनियमिता की पुष्टि होने के फलस्वरूप , जशपुर जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी विद्यालयों के लिए जारी विज्ञापन एवं अन्य कार्यवाही को निरस्त कर नये सिरे से विज्ञापन जारी किया जाना है ।
अतएव , राज्य शासन , एतद्द्वारा जिला कलेक्टर , जशपुर को निर्देशित करता है कि जशपुर जिले में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी विद्यालयों के लिए जारी शिक्षक एवं अन्य भर्ती विज्ञापन , 2021 को तत्काल प्रभाव से निरस्त करें तथा जिले में नये सिरे से विज्ञापन जारी किए जाने की अनुमति प्रदान करता है।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *