सभी मृतक महासमुंद जिले के बसना क्षेत्र के निवासी

महासमुंद (किशोर कर वायरलेस न्यूज़) – महासमुंद जिले की सीमा से लगे ओड़िशा के नुवापाड़ा से एक बड़ी खबर सामने आई है जिसमें एक जबरदस्त एक्सीडेंट में 06 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। बताया जा रहा है सभी महासमुंद जिले के बसना क्षेत्र गांव रसोडा के निवासी हैं। उड़ीसा की स्थानीय खबर से मिली जानकारी के अनुसार कार सवार सभी लोग पश्चिम ओडिशा के प्रसिद्ध मंदिर नरसिंहनाथ गए हुए थे। जो अपने घर वापस लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार, नुवापाड़ा जिले के गांव सुनसुनिया के पास कार एक पेड़ में जा टकराई। जिससे 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना स्थल पर ही पांच लोगों की मौत हुई वही एक ने अस्पताल में दम तोड़ा। वाहन क्रमांक सीजी 06 GF 2753 में सभी सवार थे। हालांकि अभी तक नामों की जानकारी सामने नहीं आ पाई है। सभी को महासमुंद जिले के बसना क्षेत्र के ग्राम रसोड़ा के बताए जा रहे हैं।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *