अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

ब्रेकिंग न्यूज़- मस्तूरी विधानसभा के विधायक पूर्व स्वास्थ्य मंत्री कृष्णमूर्ति बांधी ने शराबबंदी पर नया विवादित बयान दिया देखें वीडियो…

On: July 24, 2022 6:56 AM
Follow Us:

गौरेला/पेंड्रा/मरवाही (अखिलेश नामदेव वायरलेस न्यूज़) मस्तूरी विधानसभा से विधायक पूर्व स्वास्थ्य मंत्री कृष्णमूर्ति बांधी ने शराबबंदी पर नया विवादित बयान दिया है कृष्णमूर्ति बांधी के अनुसार छत्तीसगढ़ में लोगों को शराब की जगह भांग एवं गांजा की ओर आगे बढ़ना चाहिए, इतना ही नहीं गांजा एवं भांग की ओर जनता को ले जाने के लिए उन्होंने शराबबंदी के लिए बनी विधानसभा समितियों को भी कार्य करने को कहा है।

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री एवं मस्तूरी से विधायक डॉ कृष्णमूर्ति बांधी ने कांग्रेस के घोषणा पत्र में शामिल शराबबंदी अब तक लागू नहीं करने के सवाल का जवाब देते हुए बड़ा ही विवादास्पद एवं हास्यास्पद बयान दिया है उन्होंने शराब की जगह गांजे एवं भांग का सेवन करने के लिए लोगों को कह दिया, डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी ने कहा कि 27 तारीख को हम विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव ला रहे हैं इस दिन इन सब मामलों में वृहद चर्चा भी होगी, पर मैंने कभी विधानसभा में अध्यक्ष से अपनी एक भावनात्मक बात कही थी मैंने कहा था कि जो बलात्कार झगड़ा हो रहा है वह कहीं ना कहीं हमारी प्रवृत्ति एवं दारु शराब की वजह से हो रहा है, मैंने विधानसभा में कभी पूछा था कभी भांग खाने वाले ने किसी से लड़ाई झगड़ा हत्या बलात्कार किया हो तो बता दें, झगड़ा लड़ाई हत्या बलात्कार या दारु शराब पीने वाले लोग करते हैं.. हमें नशे की जरूरत है और नशे की जरूरत कैसे पूरा करें एवं शराब बंद करने के लिए विधानसभा में समितियां भी बनी है समितियों को चाहिए कि भांग की ओर गांजे की ओर हम कैसे आगे बढ़े, लोगों को अगर नशा चाहिए तो ऐसा नशा दी जिसमें हत्या बलात्कार लड़ाई झगड़ा ना हो ऐसा नशा दें… कृष्णमूर्ति बांधी के अनुसार गांजा एवं भांग पीने वाला लड़ाई झगड़ा हत्या बलात्कार नहीं करता…. डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी अपना बयान देते समय शायद यह भूल गए कि छत्तीसगढ़ सहित देश में गांजे की खरीदी बिक्री पर रोक लगी हुई है.. डॉक्टर साहब ने नशा मुक्ति केंद्र या नशे से दूर रहने की हिदायत देने के बजाय शराब के समानांतर नशे का विवादित सुझाव दे दिया..

बाइट कृष्णमूर्ति बांधी (बीजेपी से मस्तूरी विधायक)

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय

भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

Leave a Comment