बिलासपुर ( वायरलेस न्यूज़ 5 जनवरी21) लोकप्रिय नगर विधायक श्री शैलेष पांडेय से नव नियुक्त ब्लाक कांग्रेस कमेटी बिलासपुर के तैयब हुसैन ने कल मुख्यमंत्री के आगमन पर सर्किट हाउस में गुट विशेष के लम्बरदार द्वारा दुर्ब्यवहार किया गया जिसे

वायरलेस न्यूज़ ने सर्वप्रथम पब्लिक डोमेन में सबके समक्ष लाया जिसे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी पोर्टल की खबर को गम्भीरता से लेते हुए सेलर जाते समय विधायक शैलेष पांडेय से घटना की जानकारी ली और संगठन के मुखिया मोहन मरकाम से जांच कराने आश्वासन दिया था, उसी तारतम्य में आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच दल में चुन्नी लाल साहू उपाध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी, कन्हैया लाल अग्रवाल महामंत्री पीसीसी औऱ पीयूष कोसरे महामंत्री पीसीसी को तत्काल बिलासपुर का दौरा कर तीन दिवस के अंदर सभी से मिलकर प्रतिवेदन देने को कहा है।
गुट विशेष के दायां हाथ माने जाने वाला तैयब हुसैन ब्लाक अध्यक्ष कांग्रेस के द्वारा सर्किट हाउस में सभी की उपस्थिति में विधायक महोदय का कॉलर पकड़ दुर्ब्यवहार किया जिसकी सर्वत्र निदा की जा रही है। साथ ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी इसे गम्भीरता से लिया था।
बार बार अनेकोबार लोकप्रिय विधायक शैलेष पांडेय का गुट विशेष के समर्थकों द्वारा बेज्जती करना कहाँ तक उचित है ? कांग्रेसी नेता तैयब हुसैन गुट विशेष का खास है और उसी के इशारे पर उसी की उपस्थिति में विधायक का कॉलर पकड़ अगला चुनाव में निपटाने की बात सभी उपस्थित कांग्रेस नेताओं के समक्ष धमकी दी गई थी ।
ऐसी चर्चा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विधायक पांडेय को अधिक तवज्जो दिए जाने से गुट विशेष नाराज रहा है। साथ ही मुख्यमंत्री ने कल के बिलासपुर आगमन पर एवं सभी कार्यक्रमों में भी विधायक महोदय को विशेष तव्वजो दिए जाने से ब्यथित रहे हैं। जिसका बदला कल लिया गया। अब देखना है कि इसपर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम क्या एक्शन लेते हैं ?

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *