बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़ 13 जनवरी 2022) बिलासपुर जिले में ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष के यहां अज्ञात डकैतो ने बंदूक के नोक पर दिन दहाड़े डकैती डाल दी। 7 से 8 डकैतों ने वारदात को अंजाम दिया है।

मामले में मिली जानकारी के अनुसार मस्तूरी के ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष टाकेश्वर पटेल का दर्रीघाट में निवास है। आज सुबह वह नाश्ता कर के घर से बाहर निकले थे। तभी सुबह 11 बजे 7 से 8 की संख्या में अज्ञात डकैत उनके घर बाइक में सवार हो कर पहुँचे। सभी ने अपना चेहरा मास्क व हेलमेट से ढक रखा था। उन लोगो ने बंदूक की नोक पर सभी घर वालो को रख लिया। सभी के हाथ रस्सी से बाध दिए गए।

डकैतों ने डरा धमका कर ढाई लाख नगदी व 5 लाख के करीबन सोना ले गए है। डकैती के बाद सभी फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही आईजी रतन लाल डांगी व एसएसपी पारुल माथुर पुलिस व साईबर की टीम को लेकर मौके पर पहुँचे। जिले भर में नाकेबंदी कर डकैतो की तलाश की जा रही हैं

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *