किशोर कर ब्यूरोचीफ महासमुंद
महासमुंद- महासमुंद शहर के इमलीभाटा नहर पुलिया के पास ट्रेन से कटकर 6 लोगों की मौत हुई है। जानकारी मिलने के बाद कोतवाली पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है और मृतकों की शिनाख्त का प्रयास कर रही है हालांकि मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है पंचनामा के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सुबह-सुबह घटना की सूचना मिली , सूचना की तस्दीकी हेतु पुलिस टीम भेजी गई जिसमे देखा गया की पटरी पर आसपास शव बिखरे पड़े हैं इसके बाद रेलवे स्टेशन को इस रूट पर रेल की आवाजाही रोकने के लिए सूचना दी गई, सभी शव घटनास्थल पर ही पड़े हुए हैं मृतकों के नाम और पता की पतासाजी की जा रही है मृतकों में एक महिला है जिसकी उम्र लगभग 50- 55 साल के आसपास लगती है बाकी सभी 5 लड़कियां हैं जिनकी उम्र 10 साल से 18 साल के बीच होने का अनुमान लगाया जा रहा है घटना रात की बताई गई है। प्रारंभिक जांच में सामूहिक आत्महत्या का प्रकरण मानकर पुलिस जांच में जुटी हुई है। फिलहाल दिल दहलाने वाली इस घटना की जानकारी जंगल में लगी आग की तरह महासमुंद शहर में फैल गई और देखते ही देखते रेल पटरी पर लोगों की भीड़ जुटने शुरू हो गई। घटना के बाद फिलहाल रायपुर वाल्टेयर मार्ग पर रेल की आवाजाही कुछ समय के लिए रोक दी गई थी।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
