बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) महामाया ट्रस्ट को क्लोन चेक की रकम वापस मिलनी शुरू हुई
सिद्ध शक्तिपीठ श्री महामाया देवी मंदिर ट्रस्ट रतनपुर जिला बिलासपुर छ.ग. पब्लिक ट्रस्ट के खाता से दिनाॅक 26 फरवरी 2021 खाता विवरण के अनुसार क्लीयरेंस के माध्यम से एडवर्ड शर्मा के नाम से चेक संख्या 323395 ब्राॅच कोड 10407 राशि 3,15,000.00 के क्लोन चेक द्वारा जो रकम मंदिर ट्रस्ट के खाते निकाला गया गया था वह वापस सिद्ध शक्तिपीठ श्री महामाया देवी मंदिर ट्रस्ट के एकाउन्ट में जमा हुआ है। ट्रस्ट के बैंक स्टेटमेंट का आज मिलान करने पर ज्ञात हुआ था कि मंदिर ट्रस्ट के खाते से फर्जी क्लोन चेक बनाकर अध्यक्ष और सचिव के जाली हस्ताक्षर से जो पहला चेक निकाला गया था वह रकम दिनांक 07 अप्रेल 2021 को खाते में स्टेट बैंक द्वारा जमा करा दिया गया है। भारतीय स्टेट बैंक शाखा रतनपुर जिला बिलासपुर छ.ग. में चालू खाता संचालित है। जिस खाता में ट्रस्ट के अध्यक्ष आशीष सिंह ठाकुर नेहरूनगर बिलासपुर तथा मैनेंजिग ट्रस्टी सुनील सोनथलिया के द्वारा संयुक्त रूपसे हस्ताक्षर कर खाता का संचालन किया जाता है। इस खाता से केवल चेक द्वारा ही भुगतान होता है। सिद्ध शक्तिपीठ श्री महामाया देवी मंदिर ट्रस्ट रतनपुर द्वारा समय समय पर अपने खाते का स्टेटमेन्ट का मिलान किया गया था तब इस गडबडी का पता चला था कि दिनांक 26 फरवरी 2021 से 10 मार्च 2021 के बीच 6 बार अलग अलग तिथियों को अवैध रूपसे जालसाजी पूर्वक गलत तरीके से रकम 27,19,626 रूपये निकाली गई है। जिसमें पहला क्लोन चेक 323395 की रकम 3,15,000.00 रूपये मंदिर ट्रस्ट को वापस मिला है। यह रकम मुम्बई के किसी शाखा से आइ एन बैंक में क्लोन चेक लगाकर क्लीयरेंस कराया गया था।
अध्यक्ष आशीष सिंह ठाकुर एवं प्रबन्धकन्यासी सुनील सोनथलिया ने कहा है कि जल्द ही बाकी रकम भी ट्रस्ट को वापस मिल जायेगा।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
